होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किसान चैनल में नौकरी के नाम पर ठगी, कई बेरोजगारों के पास पहुंचे नियुक्ति पत्र

किसान चैनल में नौकरी के नाम पर ठगी, कई बेरोजगारों के पास पहुंचे नियुक्ति पत्र

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसार भारती में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों को लूटने का मामला सामने आया है। हिंदी दैनिक ‘पंजाब केसरी’ के डिजिटल विंग की एक खबर के मुताबिक, यह ठगी उन लोगों से की गई है, जिन युवाओं ने अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज किए हैं। इनमें से कई लोगों को घर के पते पर दूरदर्शन के किसान चैनल मे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसार भारती में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों को लूटने का मामला सामने आया है। हिंदी दैनिक ‘पंजाब केसरी’ के डिजिटल विंग की एक खबर के मुताबिक, यह ठगी उन लोगों से की गई है, जिन युवाओं ने अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज किए हैं। इनमें से कई लोगों को घर के पते पर दूरदर्शन के किसान चैनल में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र आए हैं।

इन नियुक्ति पत्रों में बाकायदा दूरदर्शन का लोगो बना है और किसान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री का चित्र भी प्रकाशित किया गया है।

नियुक्ति पत्र में मासिक वेतन 32,500 रुपए सभी भत्तों सहित देने का आश्वासन दिया गया है। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट तौर पर इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह सरकारी सेवा भारत सरकार के रोजगार नियमावली संख्या 72/6 वर्ष 2008 के तहत उम्मीदवारों को प्रदत्त की गई है। पत्र में मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर ऑफ इंडिया न्यू दिल्ली की मोहर भी लगी हुई है। इसमें मोहरयुक्त नियुक्ति पत्र में एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है, जिस पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।

हैरानी की बात यह है कि यह पत्र उन युवाओं को भी पहुंचा है जो महज 10वीं या प्लस टू पास हैं। जब कुछ लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने नियुक्ति पत्र में दर्शाए गए नंबर पर संपर्क किया जिस पर पता चला कि प्रारंभिक तौर पर साढ़े 11 हजार रुपए की राशि जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। पत्र में 60 से 65 हजार रुपए अग्रिम राशि सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाने का उल्लेख किया गया है।

इस विषय को लेकर बुधवार को गांव अप्पर बसाल के गुरमेल सिंह ने डिप्टी कमिश्नर और एसपी को इन नियुक्ति पत्रों को दिखाया और गलत नियुक्ति पत्र देने के इस मामले पर केस दर्ज करने की मांग की।

गुरमेल सिंह ने कहा कि उनकी बेटी के नाम पर जब यह पत्र आया तो उन्हें शुरू से ही इस पर संदेह हुआ। संपर्क करने पर उनसे पैसे की मांग की गई। यह पूरा मामला ही संदेहास्पद है। कई लोगों को पत्र आए हैं। गंभीरता से जांच हो तो यह गिरोह पकड़ा जा सकता है, जो बेरोजगार युवाओं से ठगी कर रहा है।

 जब प्रसार भारती के दिल्ली स्थित मुख्यालय से संपर्क किया गया तो वहां से पता चला कि इस प्रकार के कोई नियुक्ति पत्र दूरदर्शन या प्रसार भारती द्वारा किसान चैनल के लिए नहीं भेजे गए हैं।

वहीं डिप्टी कमिश्नर यूनुस खान ने कहा कि वह इस मामले पर जांच करवाएंगे। नियुक्ति पत्र को लेकर उनके पास गुरमेल सिंह पहुंचे थे। प्रसार भारती के अधिकृत संपर्क नंबर उन्हें दिए गए थे ताकि इस पत्र की असलियत का पता चल सके। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। उधर, एसपी ने भी कहा कि सिक्योरिटी ब्रांच इस मामले की जांच करेगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

40 minutes ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

40 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago