होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ छोड़कर अपर्णा कुलकर्णी ने शुरू की नई पारी
‘Times Network’ छोड़कर अपर्णा कुलकर्णी ने शुरू की नई पारी
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जनरल मैनेजर और मार्केटिंग हेड...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां जनरल मैनेजर और मार्केटिंग हेड (Movies Now and MN+) के पद पर कार्यरत अपर्णा कुलकर्णी ने नेटवर्क का दामन छोड़ दिया है।
उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘डायमंड प्रॉड्यूसर्स एसोसिएशन’ (Diamond Producers Association) के साथ की है। यहां उन्हें डायरेक्टर (मार्केटिंग कम्युनिकेशंस) बनाया गया है।
‘टाइम्स नेटवर्क’ के साथ अपर्णा दो साल से ज्यादा समय से जुड़ी हुई थीं। इससे पूर्व चार साल से अधिक समय तक उन्होंने‘स्टार इंडिया’ (Star India) के साथ काम किया है। इसके अलावा वह ‘Viacom18’. ‘Big Broadcasting’ और ‘CNN IBN’ के साथ भी काम कर चुकी हैं।
अपर्णा ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान की पढ़ाई की है। वह ‘मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशंस, अहमदाबाद’ (MICA) की विद्यार्थी भी रह चुकी हैं।
टैग्स