होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय के इस अहम पद का कार्यभार संभालेंगी IAS अधिकारी अंशु सिन्हा...
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के इस अहम पद का कार्यभार संभालेंगी IAS अधिकारी अंशु सिन्हा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार अंशु सिन्हा को सूचना-प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव बनाने की तैयारी कर ली है, और उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। अंशु सिन्हा मंत्रालय ने आर. जया की जगह लेंगी, जिन्हें अब अपने होम कैडर तमिलनाडु भेज दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्र सरकार अंशु सिन्हा को सूचना-प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव बनाने की तैयारी कर ली है, और उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। अंशु सिन्हा मंत्रालय ने आर. जया की जगह लेंगी, जिन्हें अब अपने होम कैडर तमिलनाडु भेज दिया गया है।
सिन्हा, महाराष्ट्र कैडर की 1999 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और सूचना-प्रसारण मंत्रालय में फिल्म विभाग की निदेशक के रूप में काम कर रही हैं, फिलहाल उनकी जगह निरुपमा कोटरू को लाया जा रहा है।
सिन्हा ने बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) में एमएससी कर रखा है। वे अपर कलेक्टर- नागपुर, अपर आयुक्त- नागपुर, अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त, कलेक्टर- भंडारा, निदेशक वनमति और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में उप सचिव व निदेशक (सतर्कता) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स