होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ में कुछ को मिली नई जिम्मेदारी, अनिल राय का बढ़ा कद
‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ में कुछ को मिली नई जिम्मेदारी, अनिल राय का बढ़ा कद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ से खबर आ रही है कि प्रबंधन ने एक बार फिर चैनल में जान फूंकने का फैसला किया है। सबकुछ फिर से पटरी पर लाने के लिए कुछ लोगों को प्रमोट कर नई जिम्मेदारी दी गई है। अनिल राय को अब ग्रुप ए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ से खबर आ रही है कि प्रबंधन ने एक बार फिर चैनल में जान फूंकने का फैसला किया है। सबकुछ फिर से पटरी पर लाने के लिए कुछ लोगों को प्रमोट कर नई जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल राय को अब ग्रुप एडिटोरियल हेड की जगह मैनेजिंग एडिटर बना दिया गया है। साथ ही विनीत मेहरोत्रा को स्पोर्ट के साथ-साथ न्यूज पोर्टल और चैनल के लिए स्पोर्ट्स बुलेटिन और इंग्लिश बुलेटिन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अश्वनी कुमार सिंह को आउटपुट का एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है, जबकि गुरप्रीत सिंह को इनपुट डेस्क का एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। वहीं फ्रैक्लिन निगम एग्जिक्यूटिव एडिटर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में अनिल राय ने सहारा न्यूज नेटवर्क को अलविदा कहकर ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ का दामन थामा था। तबसे उन्होंने यहां ग्रुप एडिटोरियल हेड की जिम्मेदारी संभाली थी, और उन्हें प्रमोट कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूल तौर पर देवरिया के रहने वाले राय 11 वर्षों तक सहारा न्यूज नेटवर्क में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यहां विभिन्न पदों पर काम किया और अंत में वे सहारा न्यूज ब्यूरो (SNB) के हेड थे। सहारा जॉइन करने से पहले अनिल ने लखनऊ में भी पत्रकारिता की एक पारी खेली है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स