होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक बार ये डिबेट शो देखिए और फिर कीजिए डिबेट शो से तौबा-तौबा

एक बार ये डिबेट शो देखिए और फिर कीजिए डिबेट शो से तौबा-तौबा

सूरज के तल्ख़ तेवर और सियासी हवाओं ने माहौल को इतना गर्म बना दिया है कि लोग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सूरज के तल्ख़ तेवर और सियासी हवाओं ने माहौल को इतना गर्म बना दिया है कि लोग अपना आपा खोने लगे हैं। इसकी एक बानगी ‘न्यूज़ 24’ के चर्चित डिबेट शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ में देखने को मिली। वैसे डिबेट शो में गहमागहमी आम बात है, लेकिन यहां बात ‘आम’ से कुछ ज्यादा ही आगे निकल गई। दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को मोदी की सेना कहा था। उनसे पहले कई अन्य भाजपाई भी यही कर चुके हैं। इसी मुद्दे को ‘सबसे बड़ा सवाल’ में उठाया गया था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा के साथ-साथ दो पूर्व सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ‘सबसे बड़ा सवाल’ वरिष्ठ पत्रकार संदीप चौधरी होस्ट करते हैं और उन्हें डिबेट शो में भड़कने वाले नेताओं को संभालना अच्छे से आता है। हालांकि, इस बार जो कुछ हुआ उसकी कल्पना उन्होंने भी नहीं की होगी।

परिचय ख़त्म होने के बाद जैसे ही चौधरी ने बहस शुरू की, भाजपा और कांग्रेस नेता बयानबाजी में एक-दूसरे पर ऐसे टूटे, जैसे बरसों से इसी पल का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे स्टूडियो का माहौल गर्म होता गया। तकरीबन आधे शो तक पूर्व सैन्य अधिकारियों को एक शब्द भी बोलने का मौका नहीं मिला। बात वहां से बिगड़ना शुरू हुई जब भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा ने कांग्रेस पर मुसलमानों को खुश करने और सेना को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके समर्थन में उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का भी हवाला दिया। संदीप चौधरी ने मुसलमानों के जिक्र पर कड़ी आपत्ति जताई और शर्मा से धर्म-समुदाय को बीच में न लाने को कहा, लेकिन शर्मा आरोप लगाने में इस कदर बह गए कि उन्होंने चौधरी को पूरी तरह से अनसुना कर दिया।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता आलोक शर्मा भी इतिहास के पन्ने पलटकर यह साबित करने में लगे रहे कि पाकिस्तान के दुस्साहस के लिए भाजपा ज़िम्मेदार है। एक तरह से बहस मूल मुद्दे से भटककर पाकिस्तान और भाजपा-कांग्रेस की करनी पर सिमटकर रह गई। कुछ देर तक दोनों नेताओं के बीच शब्दों की गुंडागर्दी चलती रही और जैसे ही भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेसियों को गद्दार कहा, आलोक शर्मा बादल की माफिक फट पड़े और शर्मा ने अपने सामने रखा पानी का गिलास उठाया और भाजपा नेता पर दे मारा, हालांकि गिलास भाजपा नेता के बजाय पूर्व सैन्य अधिकारी के सामने जा गिरा। इस अप्रत्याशित हमले में पूर्व सैन्य अधिकारी और संदीप चौधरी गीले हो गए, लेकिन जिस पर निशाना साधा गया था, उन्हें कुछ नहीं हुआ।

पानी के गिलास का असर यह हुआ कि भाजपा प्रवक्ता के मिजाज में थोड़ी नरमी आ गई, लेकिन महज कुछ सेकंड के लिए। इस बीच सेना के रिटायर्ड अफसर ने आलोक शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने मोबाइल को लेकर थी। उन्होंने कहा ‘ये किस तरह का व्यवहार है? हमने आपका क्या किया है। हम पर पानी क्यों डाला? मेरा मोबाइल ख़राब हो गया तो क्या आप बदलकर देंगे’?

संदीप चौधरी ने भी शर्मा को जमकर फटकार लगाई और उन्हें अपने बर्ताव के लिए माफ़ी मांगने को कहा। अब नेताओं से माफ़ी मंगवाना कोई आसान काम तो है नहीं। आलोक शर्मा ने पहले तो साफ़ इनकार कर दिया, लेकिन जब संदीप ने जोर दिया तो उन्होंने रस्मअदायगी के तौर पर माफ़ी मांग ली। वैसे, इस माफ़ी का ज्यादा असर नहीं हुआ, क्योंकि दोनों नेता फिर से शब्दों की ‘गुंडागर्दी’ में उलझ गए। आखिरकर ऐंकर संदीप चौधरी को बीच में ही कार्यक्रम खत्म करना पड़ा और दोनों प्रवक्ताओं को स्टूडियो से चले जाने के लिए कह दिया गया। 

बस हम तो यही कह सकते हैं कि अगर ये प्रवक्ता लोग इसी तरह का व्यवहार डिबेट शो में करते नजर आते रहे तो वे दिन दूर नहीं जब लोग डिबेट शो से तौबा-तौबा कर लेंगे।

पूरी डिबेट आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स डिबेट शो चुनाव 2019 कांग्रेस नेता
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago