होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रवीश कुमार: पत्रकारिता का हीरो' कैसे आज चुप्पी साधकर बैठा है...

रवीश कुमार: पत्रकारिता का हीरो' कैसे आज चुप्पी साधकर बैठा है...

<div dir="auto" style="text-align: justify;"> <p style="text-align: justify;">आदरणीय रवीश कुमार उर्फ़ पांडे जी,</p> <p style="text-align: justify;">प्रणाम,</p> <p style="text-align: justify;">'काजू भुने हैं प्लेट में, व्हिस्की गिलास में</p> <p style="text-align: justify;">राम राज उतरा है विधायक निवास में'</p> <p style="text-align: justify;">अद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आदरणीय रवीश कुमार उर्फ़ पांडे जी,

प्रणाम,

'काजू भुने हैं प्लेट में, व्हिस्की गिलास में

राम राज उतरा है विधायक निवास में'

अदम गोंडवीे ये लिखते वक्त शायद 'विधायक उम्मीदवार' लिखना भूल गए थे, लेकिन आपके बड़े भाई साहब 'सौ टके वाला' रामराज्य उतार लाए हैं। अपने निवास पर भी। दूसरों के निवास पर भी। और पता नहीं कहां-कहां।

रवीश जी, मैं यह पत्र आपकी तरह तल्ख़ी से नहीं लिख रहा हूं। शायद लिख भी नहीं पाउंगा। आज आपको अपनी लिखी सारी चिट्ठियों के बंडल को खोलकर एक-एक कर पढ़नी चाहिए। आपने किसी खत में लिखा था कि लोग 'हर ख़बर के साथ दलाल और भड़वा कह रहे हैं'। ये संस्कृति किस परिवर्तन के साथ आई पता नहीं लेकिन बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता और आपके बड़े भाई ब्रजेश पांडे के मामले में आपकी चुप्पी इस संस्कृति का झंडा बुलंद कर रही है। लोगों ने आपकी मां के बारे में भी लिखा। गलत है। सरासर गलत है। आप खुद बता रहे थे कि आपकी 'मां को नहीं पता कि प्राइम टाइम एंकर क्या होता है?' आज उस दलित लड़की की मां को रात भर नींद नहीं आती है, जिसे ये भी पता नहीं कि 'सेक्स रैकेट' का असल मतलब क्या होता है?

आप भावुक भी हैं। जैसा कि आपने अपने किसी खत में लिखा था। भावुकता कुदरती उपहार है, इसे संभालकर रखिए। लेकिन 'सेक्स रैकेट' में आपके भाई और बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता ब्रजेश पांडे के शामिल होने की बातों से भी आप विचलित नहीं हुए हैं तो कई सवाल खड़े होंगे। हो भी रहे हैं।

रवीश कुमार जी, मैं यह पत्र बहुत उम्मीद से लिख रहा हूं। आपके जवाब का एक-एक शब्द मेरे जैसे पत्रकारिता के कमजोर छात्रों के साथ-साथ उन भावी पत्रकारों के लिए भी नज़ीर बनेगा, जो इन दिनों लाखों देकर पत्रकारिता पढ़ रहे हैं। बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और आपकी तथाकथित साख भी बच जाएगी।

आपकी योग्यता नि:संदेह है। आज आप कुछ बच्चों के लिए हीरो हैं। उन बच्चों तक भी ये खबर पहुंचनी चाहिए कि 'पत्रकारिता का हीरो' कैसे तटस्थता के नाम पर चुप्पी साधकर किनारे कर लेता है। कुछ लोग अभी भी  पत्रकारिता को धर्म समझ कर करते हैं, ऐसे में आप जैसे लोग धर्म को कर्मकांड समझकर निभाने लगेंगे तो कैसे होगा ?

आप चाहें तो इस पत्र को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। आप टीआरपी मीटर से बाहर रहकर भी महत्व बताने वाले एंकर हैं और मैं इंडस्ट्री का गुमनाम सा पत्रकारिता का एक छात्र। एंकर भी रहा तो गुमनाम रहा आज प्रड्यूसर भी हूं तो गुमनाम हूं।

इंडिया हैबिटेट सेंटर में एक बार आपसे मुलाकात हुई थी। आपने मेरा नाम पूछा था। मैंने नाम बताया तो आप सुनकर मुस्कुरा कर रह गए थे। ‘शुक्रिया पांडे जी, सॉरी रवीश जी'। आपने पत्रकारिता के नाम पर जो कमाया, खुद को तटस्थ दिखाने के चक्कर में गंवा रहे हैं'। स्थिति यही रही तो पत्रकारिता के नए छात्र पत्रकार तो बनेंगे लेकिन रवीश कुमार नहीं बनना चाहेंगे।

पत्रकारिता का एक कमजोर छात्र

   आकाश वत्स

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

6 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago