होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कसाब बनकर जब एक पत्रकार ने अमित शाह को लिखा खुला खत...

कसाब बनकर जब एक पत्रकार ने अमित शाह को लिखा खुला खत...

राजेश कुमार टीवी पत्रकार ।। हैलो! मैं कसाब बोल रहा हूं हां, सही सुना तुमने। कसाब वही कसाब जिसे तुमने फांसी पर चढ़ा दिया था। आज मैं जहन्नुम से बोल रहा हूं। म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजेश कुमार

टीवी पत्रकार ।।

हैलो! मैं कसाब बोल रहा हूं

हां, सही सुना तुमने। कसाब वही कसाब जिसे तुमने फांसी पर चढ़ा दिया था। आज मैं जहन्नुम से बोल रहा हूं। मेरा नाम लेकर तुमने फिर मेरी मरी हुई आत्मा को जगा दिया, जब मुझे फांसी पर चढ़ाना था तब तुम दिन रात हल्ला करते थे मुझे फांसी भी दी गई। आपने उस वक्त भी मेरा नाम लेकर खूब राजनीति की थी और मेरी लाश पर रोटियां सेकी थीं। आज पांच साल बाद तुमने मेरा नाम लेकर उस पर राजनीतिक रोटियां सेकना फिर शुरू कर दिया वाह अमित शाह साहब  आपने कांग्रेस, सपा और बसपा को एक आतंकवादी बता दिया? कम-से-कम आपसे तो मुझे ये उमीद नही थी, क्योंकि आपकी पार्टी ने मुझे फांसी पर चढ़ाने के लिए खूब शोर मचाया था।

आज फिर आपने मुझे जगा दिया...फिर आपने हिन्दुस्तान के लोगों के ज़हन में मुझे जिंदा कर दिया है। मैंने तो लोगों को हथियारों से मारा था आप तो विचारों से मार रहे हो। मैंने तो सैकड़ों को मारा था आप तो करोड़ों को मार रहे हो इसकी कोई हद है?  क्या आपको मेरा ही नाम मिला था अपनी सियासत चमकाने के लिए..? या फिर ये भी मेरे नाम का जुमला है? जिसके लिए आप काफी मशहूर होते जा रहे हो।

मैं एक आतंकवादी था, वो शख्स जिसने कई बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा। यूपी में जीत कर आपको आख़िर ऐसा क्या मिलने वाला है? इस बेशर्मी से इस तरह की नफरत क्यों परोसी जा रही है? मैं तो इंसानिसत का कातिल था। और अफसोस ये है कि आप नफरत फैला कर इंसानों को बांट रहे हो तो ऐसे में फिर इंसानियत कहां जिंदा रहने वाली। कभी शमशान और कब्रिस्तान की बात करते हो। सब सोच समझकर करते हो। आप बखूबी जानते थे कि मीडिया और उनके विरोधी बयान का कौन सा हिस्सा उठाएंगे। अमित शाह को भी पता था। मीडिया उनके बयान का कौन सा हिस्सा उठाएगा। मैने तो मुंबई में कत्लेआम किया था और आप ये क्या कर रहे हो...?  किस यूपी की बात कर रहे हो आप? मैं तो पांच साल पहले मर चुका हूं। ऐसे मे जानना ज़रूरी है कि आखिर सियासत का कसाब कौन है? इस देश मे कौन कसाब को फिर ज़िंदा कर रहा है? किसका आदर्श है कसाब? कौन कसाब से सबसे ज्यादा प्रेरित दिख रहा है?

इसका जवाब मुझे चाहिए जहन्नुम में आपके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। अब तुम शमशान और कब्रिस्तान की बात कर रहे हो, तुम्हारी सिसासत देख कर मेरा धर्म बदलने को जी चाहता है हो सके तो मुझे कब्रिस्तान से निकालकर शमशान में पहुंचा देना।

(जहन्नुम से कसाब)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago