होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रोहित सरदाना बोले, मीडिया पॉलिटिकल पार्टी के लिए 'रिक्रुटमेंट एजेंसी' का काम करती है

रोहित सरदाना बोले, मीडिया पॉलिटिकल पार्टी के लिए 'रिक्रुटमेंट एजेंसी' का काम करती है

रोहित सरदाना आउटपुट एडिटर व एंकर, जी न्यूज ।। देश की राजनीतिक पार्टियां, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तरह सोचने लगी हैं। उन्हें आए दिन नए हीरो चाह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रोहित सरदाना

आउटपुट एडिटर व एंकरजी न्यूज ।।

देश की राजनीतिक पार्टियां, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तरह सोचने लगी हैं। उन्हें आए दिन नए हीरो चाहियें, और चार छः महीने में अगर उनका 'परफॉरमेंस' गजब का न हो, तो उनकी छुट्टी होने में भी देर नहीं लगती। मज़े की बात है कि देश का मीडिया, इस 'हायरिंग एंड फायरिंग' में उनके लिए 'रिक्रूटमेंट एजेंसी' की तरह काम करता है।

हार्दिक पटेल को रातों रात चमका के गुजरात की राजनीति का सितारा साबित करने में मीडिया ने जान लगा दी। क्रेन पे झूलते कैमरों से रैलियों में जनसैलाब ऐसे दिखाया जैसे अब क्रांति आई कि तब आई! गुजरात में राजनीतिक ज़मीन तलाश रही एक पार्टी ने हार्दिक की गाड़ी में अपनी सीटें भी बुक करा ली! पर अफ़सोस! गाड़ी चलने के पहले ही पंक्चर हो गई!

कन्हैया कुमार को जेएनयू कांड में पुलिस ने उठा लिया तो हंगामा मच गया। कोर्ट ने अच्छी खासी फटकार लगा के जमानत दी। कन्हैया जी ने जमानत से छूट के डेढ़ घन्टे भाषण दिया, जिसे कई टीवी चैनल्स ने बिना ब्रेक के दिखाया। कन्हैया ने टीवी की खिड़की से पीएम मोदी का कुर्ता फाड़ सकने की इच्छा तक ज़ाहिर कर दी। लेकिन अभी कन्हैया कहां है?

रोहित वेमूला को जान गंवाने के बाद भी चैन नहीं लेने दिया गया। मौत के बाद भी चुनावी पोस्टरों पे फोटो चस्पां कर दिए गए। लेकिन आज कितने नेता वेमूला के परिवार से मिलते हैं?

अख़लाक़ का परिवार हो। मुंबई में फ्लैट नहीं मिलने का हंगामा करने वाली सबा कादरी हो। दिल्ली की लाल बत्ती पे छेड़खानी का दावा करने वाली जसलीन हो। या अब गुरमेहर कौर हो। राजनीतिक पार्टियों के लिए ये 'प्यादे' हैं। फौरी चाल में प्यादा सामने किसी को मार आए तो भी अगली दो चार चाल में उसका मरना लगभग निश्चित होता है।

अब आप तय कीजिये कि आप 'प्यादे' बने रहना चाहते हैं, या कि वोट की ताकत वाले 'किंगमेकर'।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago