होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. वैदिक का विश्लेषण: मोदी जीते या हारे, देश का भला होगा

डॉ. वैदिक का विश्लेषण: मोदी जीते या हारे, देश का भला होगा

डॉ. वेदप्रताप वैदिक              वरिष्ठ पत्रकार ।। मोदी जीते या हारे, देश का भला होगा उत्तरप्रदेश का चुनाव राष्ट्रीय चुनाव

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मोदी जीते या हारे, देश का भला होगा

उत्तरप्रदेश का चुनाव राष्ट्रीय चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बन गया है। ऐसा चुनाव भारत में पहले शायद कभी हुआ ही नहीं। क्या आपने कभी ऐसा देखा या सुना कि किसी मुख्यमंत्री को हराने के लिए कोई प्रधानमंत्री मारा-मारा फिर रहा हो, सड़कों पर नौटंकी कर रहा हो, छोटे-मोटे विधानसभा-क्षेत्रों में भीड़ जुटाने की कोशिश कर रहा हो और टीवी चैनलों और अखबारों को पटाने के लिए सभी पैंतरे आजमा रहा हो?

यह सब क्यों हो रहा है? क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश ने आपका दम फुला रखा है। आप सिर्फ विकास के वादे करते हैं जबकि वह विकास करता है। आप सिर्फ बातें करते हैं, वह काम करता है। आप प्रधानमंत्री की गरिमा को ताक पर रखकर अखिलेश पर कीचड़ उछालते हैं और वह नौजवान मुख्यमंत्री आप पर गुलाब की ऐसी पंखड़ियां मारता है कि उसके कांटे आपको लहू-लुहान कर देते हैं। आपने इसे भाजपा और सपा की टक्कर की बजाय अखिलेश और मोदी की टक्कर बना दिया है। समाजवादी पार्टी की जगह अखिलेश ही अखिलेश है। अखिलेश के अलावा कोई नेता कहीं दिखाई नहीं पड़ता।

इधर हमारे मोदीजी के अलावा सभी भाजपा नेता नदारद हैं। यदि उधर मुलायम सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, शिवपाल और रामगोपाल भी गोल हैं तो इधर आडवाणीजी, जोशीजी, राजनाथ, सुषमा, गडकरी- सभी गायब हैं। बस मोदी ही मोदी है।

वाह, क्या लोकतांत्रिक चुनाव है, यह? यह लोकतांत्रिक है या एकतांत्रिक? इस चुनाव में मोदी हारे या जीते, जो भी हो, हर हाल में देश का भला है। यदि मोदी को हारना पड़ा तो उनको सबक लेना ही पड़ेगा। उन्हें किसी के मार्गदर्शन की जरुरत नहीं पड़ेगी। वे खुद समझ जाएंगे कि बंडी बदल-बदलकर बंडल मारने से काम नहीं चलेगा। भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। संघ की हिम्मत लौटेगी और हवा में उड़ रही मोदी की बुलेट ट्रेन पटरी पर आ जाएगी।

यदि उप्र में मोदी की जीत हो गई तो यह चमत्कार मोदी में 2014 से भी ज्यादा हवा भर देगा। मोदी नामक यह गुब्बारा इतना फूल जाएगा कि वह जमीन पर टिक ही नहीं पाएगा। अहंकार आसमान छुएगा। एहसान फरामोशी गरजेगी। 56 इंच का सीना फुलकर 65 इंच का हो जाएगा। सारे विरोधी डर जाएंगे। यह डर उन्हें एक कर देगा, जैसा कि आपातकाल के बाद हुआ था। यदि ऐसा शीघ्र ही हो गया तो सत्ता के मदमस्त हाथी पर अंकुश लगेगा। लोकतंत्र का संतुलन शायद लौट पाएगा। क्या इससे देश को लाभ नहीं होगा?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

46 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

46 minutes ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

46 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

45 minutes ago