होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. वैदिक का सवाल- क्या कट्टरपंथी के धर्म या मजहब पर कोई बहस नहीं हो सकती?

डॉ. वैदिक का सवाल- क्या कट्टरपंथी के धर्म या मजहब पर कोई बहस नहीं हो सकती?

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। एक मुस्लिम नास्तिक की हत्या तमिलनाडु के कोयंबतूर में एक 31 वर्षीय मुस्लिम नौजवान की हत्या कर दी गई। उसका नाम फारुक था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

एक मुस्लिम नास्तिक की हत्या

तमिलनाडु के कोयंबतूर में एक 31 वर्षीय मुस्लिम नौजवान की हत्या कर दी गई। उसका नाम फारुक था। उसकी हत्या इसलिए हुई कि वह नास्तिक था। वह अपनी वेबसाइट पर मजहबी मुद्दों के बारे में खुलकर लिखा करता था। वह अपने सैकड़ों साथियों को अक्सर वॉट्सऐप भेजा करता था। उसकी हत्या किसने की? उन लोगों ने की, जो अपने आप को इस्लाम के सिपाही मानते हैं। याने कुछ कट्टर मुसलमानों ने फारुक को उसकी काफिराना हरकत की सजा दे दी।

यह बिल्कुल वैसा ही हुआ, जैसा कि कुछ नासमझ हिंदुओं ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पनसारे और एम.एम. कालबुर्गी के साथ किया था। कहने का मतलब यह है कि सिरफिरे और अतिवादी लोग हर धर्म और संप्रदाय में हैं। वे समझते हैं कि वे बहुत बहादुर हैं। वे अपने मजहब के खातिर अपनी जान भी खतरे में डाल देते हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि ऐसे लोग अपने मजहब की न सिर्फ तौहीन करते हैं बल्कि वे कायर भी हैं।

वे अपने मजहब की तौहीन इस प्रकार करते हैं कि वे उसमें अंधविश्वास करने की वकालत करते हैं। वे तर्क नहीं करना चाहते। वे वाद-विवाद से डरते हैं। क्या उनका धर्म या मजहब इतना पोंगापंथी है कि उस पर कोई बहस ही नहीं हो सकती? भारत में तो शास्त्रार्थ की परंपरा बहुत प्राचीन है। शंकराचार्य से लेकर महर्षि दयानंद तक धार्मिक मान्यताओं की बखिया उधेड़ते रहे हैं। भारत में नास्तिक मतों को भी पलने-पालने की बड़ी परंपरा है। चार्वाक, जैन और बौद्ध मत नास्तिक ही हैं। ये सृष्टिकर्ता ईश्वर में विश्वास नहीं करते। वे निमित्त कारण को नहीं मानते लेकिन भारतीय दर्शन में उनका अपना स्थान है। अपने विरोधियों को तर्क से हराने की बात तो समझ में आती है लेकिन हिंसा से उनका मुंह बंद करने की कोशिश करना तो पशुता ही है। जो ऐसा करता है, वह अपने धर्म को ही हानि पहुंचाता है।

ईसा मसीह को सलीब पर लटकाने से यहूदियों का फायदा हुआ या नुकसान? महर्षि दयानंद पर सांप छोड़ने, जहर खिलाने और मार देने से क्या पौराणिकों का कोई फायदा हुआ? कई वैज्ञानिकों और विचारकों को यूरोप की पोपशाही ने सजा-ए-मौत देकर क्या हासिल किया? आज करोड़ों यूरोपीय लोग ईसाइयत से दूर हो गए हैं। कोयंबतूर में एक फारुक को मारकर कट्टरपंथियों ने हजारों फारुकों के बीज बो दिए हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago