होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब अटल जी की वो बात सुनकर सब पत्रकारों की आखें नम हो गई थीं...

जब अटल जी की वो बात सुनकर सब पत्रकारों की आखें नम हो गई थीं...

अटल जी एक ऐसे नेता थे, जिनका पत्रकारों के साथ एक लगाव था। वे कभी सेंसरशिप...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

राजदीप सरदेसाई

कंसल्टिंग एडिटर, टीवी टुडे ग्रुप ।।

अटल जी एक ऐसे नेता थे, जिनका पत्रकारों के साथ एक लगाव था। वे कभी सेंसरशिप की बात नहीं करते थे,अपनी आलोचनाओं को स्वीकार करते थे, अपनी मुस्कुराहट से कई बार कई इशारे कर दिया करते थे।

मुझे उनके साथ की तीन घटनाएं आज फौरी तौर पर याद आ रही हैं। जब हम उनके साथ लाहौर बस यात्रा के दौरान पाकिस्तान गए थे, तो नवाज शरीफ की ओर से बड़ा भव्य बुफे डिनर आयोजित किया गया था। जब हमने डिनर के बाद उनसे पूछा कि पाक के साथ बातचीत कैसी रही? तो अटल जी ने जवाब दिया कि बातचीत अच्छी रही, पर यहां के गाजर के हलवे में वो बात नहीं जो दिल्ली के गाजर के हलवे में होती है। यही खासियत थी अटल जी की, कब क्या कैसे कहना है, वो इससे भलीभांति परिचित थे।

इस दौरान का एक ओर वाकया मुझे याद है। उस यात्रा के दौरान एक शाम पंजाब के गवर्नर के घर सबके लिए चाय पार्टी थी। उस दौरान भारत और पाक के रिश्तों को अटल जी ने एक कविता के जरिये बयां किया था। उस कविता का एक-एक शब्द भावों से परिपूर्ण था, जिस तरह उन्होंने अपनी स्पीच के माध्यम से वो कविता गुनगुनाई थी, उसका एक-एक शब्द सुन वहां मौजूद हर पत्रकार चाहे वे पाक का हो या भारत का या किसी और मुल्क का, बड़ा इमोशनल हो गया था। हम सबकी आंखें उस कविता को सुनने के बाद नम थीं।

गुजरात के दंगों के दौरान मेरे द्वारा की गई कवरेज के बारे में उस दौरान जब अटल जी मुझे मिले तो मुझसे बोले कि प्रमोद (महाजन) बता रहा था कि सख्‍त रिपोर्टिंग कर रहे हो। अपना काम करते रहिए, पर अगली बार मुझे भी डीवीडी भिजवाया कीजिए, ताकि मैं भी आपकी रिपोर्टिंग देख सकूं। यही उनकी खासियत थी कि कभी भी उन्‍होंने मीडिया पर सेंसरशिप की बात ही नहीं की। 2004 में जब पूरी बीजेपी 'इंडिया शाइनिंग' के मुगालते में थी तो उस दौरान अटल जी का इंटरव्‍यू करते हुए मैंने उनसे इंडिया शाइनिंग के बारे में एक सवाल पूछा। पर, तब हाल ही में लखनऊ में घटित साड़ी कांड से दुखी वाजपेयी मुझसे बोले, 'छोडि़ए इंडिया शाइनिंग, देखिए लखनऊ में क्‍या हुआ है? कितनी दुखद घटना है कि कितने लोगों के साथ बुरा हो गया है।' कहते-कहते भावुक हो उठे थे वाजपेयी। इस बात का उल्‍लेख इसलिए कर रहा हूं कि क्‍योंकि इससे एक बात ये पता चलती है कि अटल जी इस देश के आम आदमी से किस तरह जुड़े हुए थे। उसके दुख-दर्द को इतनी गहराई तक महसूस करते थे। दूसरी बात उनकी राजनीतिक समझ की थी। जहां उस दौर में पूरी भाजपा इंडिया शा‍इनिंग-शाइनिंग कर रही थी, वो देश की असली तस्‍वीर समझ रहे थे। वह कई बार प्रमोद से पूछा करते थे कि क्‍या वाकई पार्टी जीत रही है।

मैं अटल जी के साथ एक यात्रा पर न्‍यूयॉर्क गया था, तब फ्लाइट में अटल जी मुझसे मिले और पूछा कि क्‍या पहले भी न्‍यूयॉर्क गए हो, मैंने जवाब दिया कि दस-पंद्रह साल पहले एक बार गया था पर न्‍यूयॉर्क को ढंग से देखा नहीं है। तब उन्‍होंने तुरंत प्रिंसिपल सेक्रेटरी बृजेश मिश्रा को बुलाया और कहा कि इन्‍हें नॉनवेज पसंद है, न्‍यूयॉर्क में किस रेस्‍टोरेंट में बढि़या नॉनवेज मिलेगा, वो इनको बताइए। हंसते हुए बोले, इनको बढि़या स्‍टेक (steak) खिलाइए, ये हमारी तरह मछली नहीं खाते हैं। ये बात इसलिए बता रहा हूं क्‍योंकि ये दर्शाती है कि अटल के अंदर कितना ह्यूमन टच था। कैसे वो लोगों को अपना बना लेते थे और लोगों के अपने बन जाते थे। पत्रकारों के लिए उनके दिल में खास इज्‍जत थी। उस समय प्रधानमंत्री के साथ प्‍लेन में पत्रकार इकनॉमी क्‍लास में बैठकर जाते थे। लेकिन, प्रधानमंत्री और ब्‍यूरोक्रेट्स फर्स्‍ट कलास में बैठते थे। अटल जी हमेशा इस बात का ध्‍यान रखते थे कि जब फ्लाइट टेकऑफ हो जाती थी तो वे पत्रकारों को अपने केबिन में बुलाकर उनके साथ बात करते थे। ये दर्शाता है कि कैसे वह सबको अपना मानते हुए समान समय देने की कोशिश करते थे।


टैग्स अटल बिहारी वाजपेयी एम्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

13 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago