होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कानपुर से जल्द लॉन्च होगा ‘दैनिक अमृत विचार’
कानपुर से जल्द लॉन्च होगा ‘दैनिक अमृत विचार’
लखनऊ से प्रकाशित होने वाला अखबार, दैनिक अमृत विचार का अब कानपुर एडिशन जल्द प्रकाशित किया जायेगा। समाचार4मीडिया से बात करते हुए अखबार के संपादक, अरविन्द गुप्ता ने बताया कि कानपुर एडिशन निकालने की हमारी तैयारी लगभग पूरी हो रही है। इसके चलते, शहर के कदवई नगर में अखबार का ऑफिस खोला गया है। कानपुर सहित आस-पास के इलाकों का भी सर्वे का काम पूरा हो चुका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
लखनऊ से प्रकाशित होने वाला अखबार, दैनिक अमृत विचार का अब कानपुर एडिशन जल्द प्रकाशित किया जायेगा। समाचार4मीडिया से बात करते हुए अखबार के संपादक, अरविन्द गुप्ता ने बताया कि कानपुर एडिशन निकालने की हमारी तैयारी लगभग पूरी हो रही है। इसके चलते, शहर के कदवई नगर में अखबार का ऑफिस खोला गया है। कानपुर सहित आस-पास के इलाकों का भी सर्वे का काम पूरा हो चुका है। दैनिक अमृत विचार लखनऊ की तरह ही 8 पेज का फुल कलर अखबार होगा, जो मात्र एक रुपये की कीमत में पाठकों को उपलब्ध कराया जायेगा। गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में संपादकीय और विज्ञापन विभाग से जुड़े लोगो की भर्तियां चल रही हैं। जल्द ही, कानपुर के स्थानीय संपादक का चयन कर लिया जायेगा। गुप्ता का कहना था कि कानपुर के बाद, अन्य शहरों में भी अखबार के एडिशन निकालने की हमारी योजना है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स