होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े न्यूज चैनल के लिए यूपी-उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे आमिर हक
इस बड़े न्यूज चैनल के लिए यूपी-उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे आमिर हक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (TIMES NOW) की कमान अब पत्रकार आमिर हक के हाथों में होगी। इसके साथ ही उन पर उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी होगी। तेज-तर्रार रिपोर्टरों में शामिल आमिर पिछले करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। आमिर उन चुनिंदा पत्रकारों में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में नंबर-1 अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (TIMES NOW) की कमान अब पत्रकार आमिर हक के हाथों में होगी। इसके साथ ही उन पर उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी होगी। तेज-तर्रार रिपोर्टरों में शामिल आमिर पिछले करीब दो दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। आमिर उन चुनिंदा पत्रकारों में से है जो बाइलिंगुअल जर्नलिज्म करते हैं। 1997 में फ्रीलांस राइटर के तहत आमिर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और देश के कई बड़े अखबारों के लिए 1999 तक लिखते रहे, जिनमें ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘पॉयनियर’, ‘नेशनल हेराल्ड’ और ‘नॉर्थन इंडिया पत्रिका’ शामिल है। हालांकि इसके बाद 1999 में ही वे ‘जी न्यूज’ का हिस्सा बने और यहां साल 2003 तक काम किया और इस बीच उन्हें रिपोर्टर और कॉपीराइटर के तौर न्यूज चैनल और न्यूज पोर्टल दोनों के साथ काम करने का मौका मिला। साल 2003 की शुरुआत में वे ‘आजतक’ के नेशनल क्राइम ब्यूरो के स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट बन गए। यहां 8 सालों तक रहने के बाद वे इसी ग्रुप के ‘हेडलाइंस टुडे’ चैनल (अब इंडिया टुडे) का हिस्सा बनें और वे दिल्ली से लखनऊ चले गए, जहां उन्हें लखनऊ के ब्यूरो हेड की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंंने उसे बेहतरीन तरीके से निभाई। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स