होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'अमर उजाला' ने यूं खोली सपा के गढ़ में 'गड़बड़ी' की पोल

'अमर उजाला' ने यूं खोली सपा के गढ़ में 'गड़बड़ी' की पोल

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पांच राज्यों में चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच हिंदी दैनिक अखबार 'अमर उजाला' के पत्रकार भास्कर युगल एक ऐसी खबर प्रकाशित की, जो मैनपुरी में  सामने आई वोटर लिस्ट पर सवाल खड़े करती है। सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी मेंमें जिले की आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच हिंदी दैनिक अखबार 'अमर उजाला' के पत्रकार भास्कर युगल एक ऐसी खबर प्रकाशित की, जो मैनपुरी में  सामने आई वोटर लिस्ट पर सवाल खड़े करती है। सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी मेंमें जिले की आबादी से भी करीब 53 हजार अधिक मतदाता है। पढ़िए ये पूरी खबर-

सपा के गढ़ में जनसंख्या से ज्यादा हुए वोटर

सपा के गढ़ मैनपुरी में जिले की आबादी से भी करीब 53 हजार अधिक मतदाता है। ईपी रेश्यो का मानक (जनसंख्या-मतदाता अनुपात) 61.34 प्रतिशत है, लेकिन मैनपुरी में यह 63.95 प्रतिशत पहुंच गया है। सर्वाधिक वृद्धि भी नए मतदाताओं की नहीं बल्कि 40 से 59 आयु वर्ग वालों की हुई है। ऐसे में वोटर लिस्ट सामने आने के बाद उस पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार जिले में वर्तमान में मतदान करने वाले यानि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 12,52,224 है। वहीं मतदाता सूची के अनुसार जिले में मौजूद मतदाताओं की संख्या 13, 05327 है।

यानि जनसंख्या से करीब 53103 ज्यादा मतदाताओं की वृद्धि हुई है। एक साल से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। मतदाता सूची को गलतियों को सही करने के लिए बीएलओ को लगाया गया था।

मृतक भी वोटर लिस्ट में शामिल

बीएलओ की लापरवाही के कारण ही निर्धारित जनसंख्या से अधिक वोटर हो गए। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो 40-49 उम्र के लोगों की संख्या जनसंख्या के आंकड़ों की तुलना में सर्वाधिक है। इस उम्र के लगभग सात हजार मतदाता अधिक हैं।

इसके बाद नंबर आता है 50-59 उम्र के लोगों का। इस उम्र के छह तो 30-39 उम्र के मतदाताओें की संख्या चार हजार है। मृतक भी वोटर लिस्ट में शामिल मैनपुरी। वोटर लिस्ट बनाने में भारी गड़बड़ियां की गई। जिन लोगों की मौत हो चुकी है या जो लोग गांव और शहर छोड़ गए है, उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल है। प्रशासन इनके नाम नहीं काटे जाने को एक वजह मान रहा है। हमारी मतदाता सूची सही है। जो आंकड़े दिखाए गए हैं वह अनुमानित जनसंख्या के हैं। वहीं मतदाताओं की संख्या सही है। - सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी

(साभार: अमर उजाला)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 minutes ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

23 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

51 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 minutes ago