होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के चेयरमैन ने बताया, क्यों FM पर न्यूज की अनुमति नहीं दी जा रही है...

प्रसार भारती के चेयरमैन ने बताया, क्यों FM पर न्यूज की अनुमति नहीं दी जा रही है...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के चेयरमैन ए सूर्य प्रकाश का कहना है कि यदि निजी एफएम स्‍टेशनों को न्‍यूज प्रसारित करने की अनुमति दी जाती है तो इससे सुरक्षा व्‍यवस्‍था प्रभावित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के चेयरमैन ए सूर्य प्रकाश का कहना है कि यदि निजी एफएम स्‍टेशनों को न्‍यूज प्रसारित करने की अनुमति दी जाती है तो इससे सुरक्षा व्‍यवस्‍था प्रभावित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य प्रकाश का यह भी कहना है कि सरकार को यह अनुमति देने से पहले इन बातों को भी ध्‍यान में रखने की जरूरत है।

विभिन्‍न न्‍यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य प्रकाश का कहना है कि यदि हम लोकतंत्र (democracy) के दृष्टिकोण से देखें तो इन्‍हें अनुमति देने का मामला काफी सामान्‍य (very simple) सी बात है और ऐसा किया भी जाना चाहिए लेकिन यदि देश की सुरक्षा की बात करें तो इस कदम में काफी बाधाएं हैं।

कुछ महीने पहले सरकार द्वारा कई एफएम चैनलों की फ्रीक्‍वेंसी बैंडविथ की नीलामी का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘कोई भी कदम उठाने से पूर्व आपको इस मुद्दे (एफएम चैनलों को न्‍यूज प्रसारित करने की अनुमति) पर गहराई से सोचना होगा।’

उनका यह भी कहना था कि हालांकि यह सही है कि निजी टेलिविजन चैनलों को न्‍यूज और करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के प्रसारण की अनुमति दी गई है लेकिन रेडियो एक अलग माध्‍यम है। इसका ऑडियंस वर्ग अलग है, इसकी पहुंच अलग तरह की है और इससे तमाम तरह के अन्‍य मसले भी जुड़े हुए हैं।

ADVT.- देखिए, 'जन की बात' में प्रदीप भंडारी के साथ  मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर)

यह पूछे जाने पर कि क्‍या वह प्रसार भारती के स्‍वामित्‍व वाले ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) को कारपोरेट संस्‍था (corporate entities) बनाने के पक्ष में ताकि सरकारी फंडिंग पर इसकी निर्भरता कम हो जाए और यह बड़े निर्णय खुद ले सके, सूर्यप्रकाश ने कहा, ‘मैंने भी सुना था कि कुछ सरकारी सचिवों ने इस बारे में सिफारिशें तैयार की थीं लेकिन उन्‍हें नहीं पता कि इन लोगों के मन में क्‍या चल रहा था। प्रसार भारती एक स्‍वत:नियामक (autonomous) संस्‍था है और इसका गठन संसद द्वारा किया गया था।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य प्रकाश का कहना है, ‘प्रसार भारती से दूरदर्शन अथवा AIRहटाने के बाद इसके पास कुछ भी नहीं बचेगा। यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो आपको प्रसार भारती एक्‍ट को रद्द (repeal) करना पड़ेगा।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago