होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- क्यों नहीं मिल रही FM रेडियो पर न्यूज प्रसारण को अनुमति

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- क्यों नहीं मिल रही FM रेडियो पर न्यूज प्रसारण को अनुमति

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सरकार का कहना है कि प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशनों समेत कम्युनिटी रेडियो को न्यूज ब्रॉडकास्ट की अनुमति देने से सुरक्षा को खतरा (possible security risk) हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी में सरकार न

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सरकार का कहना है कि प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशनों समेत कम्युनिटी रेडियो को न्यूज ब्रॉडकास्ट की अनुमति देने से सुरक्षा को खतरा (possible security risk) हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट को दी गई जानकारी में सरकार ने कहा कि इस तरह की अनुमति देने से विदेशी चरमपंथी संगठन मनगढ़ंत या कट्टर विचारों के प्रसारण के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में डाली गई निजी रेडियो स्टेशनों को न्यूज प्रसारित करने का आदेश देने की याचिका का विरोध करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) का कहना था कि ऐसे सभी स्टेशनों द्वारा प्रसारित किए जाने वाले न्यूज बुलेटिन के कंटेंट को जांचने के लिए सरकार के पास किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कम्युनिटी रेडियो का इस्तेमाल कहीं निहित स्वार्थ (vested interests) के लिए तो नहीं किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा जारी नोटिस के जवाब में मंत्रालय ने शपथ पत्र (affidavit) द्वारा बताया है कि कम्युनिटी रेडियो द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का भी प्रसा‍रण किया जाता है जिसमें एनआरई अथवा विदेश में बस चुके स्थानीय लोगों से बातचीत शामिल होती है। ऐसे में इन्हें न्यूज प्रसारण की अनुमति देने से इनके द्वारा इसका गलत इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है। फंड की कमी के कारण ऐसे रेडियो स्टेशनों के लिए विश्वसीनय न्यूज सोर्स (authentic news sources) को भी अफोर्ड कर पाना मुश्किल होगा। शपथपत्र में कहा गया है कि कम्युनिटी और प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशनों को न्यूज और करेंट अफेयर्स के प्रोग्राम ब्रॉडकास्ट की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

मंत्रालय का यह भी कहना है, ‘पॉलिसी गाइडलाइन में कम्युनिटी रेडियो पर न्यूज और करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के प्रसारण की अनुमति इसलिए नहीं दी गई है ताकि इस प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल न उठाया जा सके।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago