होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार को मिली फेलोशिप, जाएंगी अमेरिका

महिला पत्रकार को मिली फेलोशिप, जाएंगी अमेरिका

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। अहमदाबाद की पत्रकार स्‍मिता राजन को अमेरिका में एक फे‍लोशिप के लिए चुना गया है। इस फेलोशिप को प्रमुख भारतीय-अमरीकी आईटी बिजनेसमैन फ्रैंक इस्‍लाम (Frank Islam) और उनके पत्‍नी डेबी ड्रिसमैन (Debbie Driesman) द्वारा शुरू किए गए फाउंडेशन द्वार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अहमदाबाद की पत्रकार स्‍मिता राजन को अमेरिका में एक फे‍लोशिप के लिए चुना गया है। इस फेलोशिप को प्रमुख भारतीय-अमरीकी आईटी बिजनेसमैन फ्रैंक इस्‍लाम (Frank Islam) और उनके पत्‍नी डेबी ड्रिसमैन (Debbie Driesman) द्वारा शुरू किए गए फाउंडेशन द्वारा फंड दिया जाता है।

‘फ्रैंक इस्‍लाम और डेबी ड्रिसमैन फाउंडेशन’ (FIDDF) का गठन शिक्षा, कला और संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है और इस फेलोशिप के लिए इसने ‘अलफ्रेड फ्रेंडली प्रेस पार्टनर्स’ (AFPP) के साथ हाथ मिलाया है।

‘FIDDF’ की पहली फेलो राजन अहमदाबाद में ‘Daily News and Analysis’ (DNA) में मुख्‍य संवाददाता (chief correspondent) के पद पर काम कर रही हैं और अब वह पांच महीनों के लिए वॉशिंगटन डीसी में प्रमुख न्‍यूज रूम में काम करेंगी। अपने अमेरिकी प्रवास के दौरान राजन अमेरिकी समाज में फ्री प्रेस के महत्‍व को समझेंगी।

वॉशिंगटन में अपनी पारी शुरू करने से पूर्व उन्‍हें अमेरिका के मिसूरी (Missouri) में स्थित मिसूरी स्‍कूल ऑफ जर्नलिज्‍म (Missouri School of Journalism) में पांच हफ्ते का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

FIDDF प्रेजिडेंट फ्रैंक इस्‍लाम का कहना है, ‘मेरा और डेबी का मानना है कि यह फेलोशिप फ्री प्रेस की दिशा में बेहतर निवेश है। मेरा विश्‍वास है कि राजन अपना उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करेंगी और उन नए पत्रकारों का मार्ग प्रशस्‍त करेंगी जो अमेरिका आना चाहते हैं।’  उल्‍लेखनीय है कि पिछले तीन दशकों में ‘AFPP’ 90 देशों के 300 से ज्‍यादा पत्रकारों को प्रशिक्षण दे चुका है। इनमें भारत के 15 प्रमुख पत्रकार भी शामिल हैं, जो आज पत्रकारिता जगत का बड़ा नाम बन चुके हैं। ‘AFPP’ द्वारा दी जाने वाली ‘FIDDF’ उन पत्रकारों के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्‍हें भारत में किसी न्‍यूज मीडिया संस्‍थान में काम करने का तीन वर्ष का अनुभव है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 hour ago