होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगर हुआ ऐसा, तो अब नहीं देने पड़ेंगे टीवी चैनल देखने के पैसे...
अगर हुआ ऐसा, तो अब नहीं देने पड़ेंगे टीवी चैनल देखने के पैसे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अब एक और शानदार ऑफर पेश करने की योजना बना रही है। खबरों की माने तो, रिलायंस जियो टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपनी पैठ बनाने के बाद अब डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अब एक और शानदार ऑफर पेश करने की योजना बना रही है। खबरों की माने तो, रिलायंस जियो टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपनी पैठ बनाने के बाद अब डीटीएच (डायरेक्ट टू होम) सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
माना जा रहा है कि यह सर्विस शुरुआती दिनों में फ्री हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती प्लान 49-55 रुपए और अधिकतम कीमत 200-250 रुपए तक हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी ऐलान नहीं किया गया है।
रिलायंस के नए प्लान का खुलासा तब हुआ जब डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की फोटो सामने आई। फोटो के लीक होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यूजर्स को जल्द ही इस सर्विस का फायदा मिलेगा। फोटो में डीटीएच सेट टॉप बॉक्स के साथ रिमोट भी दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें की रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में 5 सितंबर 2016 से 4 जी इंटरनेट, मुफ्त कॉलिंग, रोमिंग, मैसेज आदि की सुविधा अपने जियो ग्राहकों को निशुल्क दे रही है, जोकि 31 मार्च 2017 तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के अंतर्गत सभी सेवाएं फ्री हैं। जियो यूजर्स की संख्या लगभग 7.5 करोड़ हो चुकी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स