होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'रिपब्लिक' में अब दो पत्रकारों ने ली एंट्री, एक ने PTI तो दूसरे ने Times Now को कहा 'गुडबाय'
'रिपब्लिक' में अब दो पत्रकारों ने ली एंट्री, एक ने PTI तो दूसरे ने Times Now को कहा 'गुडबाय'
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">अरनब गोस्वामी के नए वेंचर 'रिपब्लिक' से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब दो और लोगों की एंट्री हुई है, जिनमें पहले हैं अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ में विदेशी मामलों के कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभा रहे आदित्य राज कौल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अरनब गोस्वामी के नए वेंचर 'रिपब्लिक' से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब दो और लोगों की एंट्री हुई है, जिनमें पहले हैं अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ में विदेशी मामलों के कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभा रहे आदित्य राज कौल और दूसरे हैं पीटीआई के प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट स्नेहेश एलेक्स फिलिप।
इससे पहले वे मई, 2006 से फरवरी, 2007 तक 'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ सब एडिटर और रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। उन्होंने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से प्रिंट मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा लिया है।
टाइम्स नाउ के साथ वे अप्रैल, 2013 में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर जुड़े थे और तब से वे अभी तक यहां अपना योगदान दे रहे थे। इस दौरान उन्हें साल 2014 में पहला फॉरेन असाइनमेंट मिला, जहां उन्होंने इराक युद्ध को कवर किया। नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर के जंगल, कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल और भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा से उन्हें रिपोर्टिंग करने का मौका भी मिला। इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की भी रिपोर्टिंग की है।
‘टाइम्स नाउ’ से पहले वे ‘प्लानमैन मीडिया’ (Planman Media) समूह के साथ थे और यहां वे करीब 11 महीने तक रहे। वे जुलाई, 2009 से मई, 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के लोकप्रिय टैब्लॉयड ‘द इंडियन’ में पहले इंडिया कारेस्पोंडेट के तौर पर काम किया और इसके बाद वे इसके इंडिया एडिटर भी बने। उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में बतौर फ्रीलांसर फीचर राइटर भी काम किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स