होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अदिला मत्रा ने Mail Today को कहा अलविदा
अदिला मत्रा ने Mail Today को कहा अलविदा
अंग्रेजी दैनिक ‘मेल टुडे’ में कार्यरत अदिला मत्रा ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘मेल टुडे’ (Mail Today) में कार्यरत अदिला मत्रा ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है। वे यहां चीफ कॉरेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत थीं और एजुकेशन बीट देख रहीं थीं। उनका अगला पड़ाव क्या होगा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि अदिला अपने करियर के शुरुआती दौर से ही ‘मेल टुडे’ के साथ जुड़ी हुईं थीं। अक्टूबर, 2011 में उन्होंने रिपोर्टर कम सब एडिटर के तौर पर ‘मेल टुडे’ में अपना सफर शुरू किया था और बाद में उन्हें प्रमोट कर चीफ कॉरेस्पोंडेंट बना दिया गया था।
टैग्स मेल टुडे अदिला मत्रा