होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, क्या हुआ जब एक पत्रकार बिना तैयारी के लेने पहुंचा एक अभिनेत्री का इंटरव्यू

पढ़िए, क्या हुआ जब एक पत्रकार बिना तैयारी के लेने पहुंचा एक अभिनेत्री का इंटरव्यू

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारिता का नियम है कि जब भी किसी का इंटरव्यू करने जाए, तो उसके बारे में पूरी रिसर्च कर लें, ताकि उससे कोई ऐसा सवाल न पूछ लें कि इंटरव्यू देने वाला सिर ही पकड़ ले, या फिर आपका मजाक बन जाए। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ जानी-मानी अभिनेत्री रेणुका श

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पत्रकारिता का नियम है कि जब भी किसी का इंटरव्यू करने जाए, तो उसके बारे में पूरी रिसर्च कर लें, ताकि उससे कोई ऐसा सवाल न पूछ लें कि इंटरव्यू देने वाला सिर ही पकड़ ले, या फिर आपका मजाक बन जाए। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ जानी-मानी अभिनेत्री रेणुका शहाणे साथ, जब एक बड़े अखबार के पत्रकार बिना तैयारी के उनका इंटरव्यू करने लगे।

रेणुका शहाणे ने बिना उस पत्रकार का नाम लिए उससे इंटरव्यू के दौरान हुई मजेदार बातचीत को फेसबुक पर शेयर किया है। उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई है। खैर ये बातचीत मजेदार तो है लेकिन अपने काम को गंभीरता से न करने वालों के लिए एक सीख भी है। आइए आपको पढ़ाते हैं एक पत्रकार और रेणुका शहाणे के बीच हुई मजेदार बातचीत। रेणुका ने अपनी पोस्ट में उस पत्रकार को 'जे' नाम दिया है

जे: मैंम हम आपका इंटरव्यू करना चाहते हैं, एक कॉलम के लिए जो  दिग्गज टीवी एक्टर्स के बारे में हैं।

मैं : ओके

जे : जितना मुझे याद है आपने ‘सुरभी’ के अलावा ‘स्वाभिमान’ में काम किया है, सही ना?

मैं: मैंने कई सीरियल किए हैं लेकिन 'स्वाभिमान' नहीं।

जे : अरे नहीं नहीं वो ‘शांति’ था, काफी पॉपुलर सीरियल भी था...

मैं : हां लोकप्रिय तो था पर मैं उसमें नहीं थी।

जें: तो फिर आप किस सीरियल में थीं? कृप्या मुझे अपने सीरियलों के नाम बताइए?

मैं: आपने अपना होमवर्क क्यों नहीं किया?

जे : प्लीज मैम अभी मेरी मदद कर दीजिए...मैं अगली बार से होमवर्क करूंगा...केवल कुछ और सवाल।

मैं: ओक

जें: क्या फर्क है उन सीरियल्स में जो आपने पहले किए थे और आज के सीरियल में?

मैं: जिन सीरियल में मैंने काम किया वो साप्ताहिक होते थे।

जे: साप्ताहिक (वीकली)?

मैं : हमारे पास अब डेली सोप हैं उन्हें डेली सोप इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो रोज आते हैं, मेरे सीरियल को वीकली कहा जाता था क्योंकि वो हफ्ते में एक दिन आते थे।

जें : ओहहह...हफ्त  में एक दिन? आपका मतलब है कि हर हफ्ते के लिए एक स्टोरी?

मैं : नहीं...अब मैं कैसे आपको समझाऊं? देखिए, दैनिक अखबार होते हैं, साप्ताहिक पत्रिकाएं होती हैं, पाक्षिक होते हैं और मासिक भी होते हैं... कुछ तो तीन महीने में भी प्रकाशित होते हैं? ठीक है?

जे : ओहहह... तो आपके पास तो बहुत विविध चीजें थीं जैसे साप्ताहिक, पाक्षिक।

मैं:  नहीं नहीं...मैरा मतलब है हमारे पास विविधता थी... लेकिन मैं तो सिर्फ एनालॉजी ड्रॉ (मिसाल दे रही थी) कर रही थी ताकि आप अपने काम के हिसाब से आप इसे समझ सकें।

पॉज...

मैं : क्या आप यहां हैं?

जें: जी मैम.. मुझे लगा आप कुछ ड्रॉ कर रही है तो मैं वेट कर रहा था।

मैं: हममम... आप कुछ नोट भी कर रहे हैं क्या?

जे : मैम मेरी याद्दाश्त काफी अच्छी है...आपने 'सुरभी' में काम किया है और आपने 'शांति' में भी काम किया था जो कि साप्ताहिक था और आपने पंद्रह दिन और तीन महीने में एक बार आने वाले सीरियलों में भी काम किया था।

मैं: आप गजब हैं.. आपको सब कुछ याद है.. क्या अब मैं जा सकती हूं ड्रॉइंग करने।। ड्रॉइंग एनालॉजी।

जे: जी मैम..  अगर आप मुझे अपनी एलर्जी की ड्रॉइंग व्हाट्स एप करेंगी तो मैं इसे आपकी हॉबीज में रखूंगा। यह एक बहुत ही अनोखा कॉन्सेप्ट है।

रेणुका शहाणे द्वारा की गई मूल पोस्ट को आप यहां भी पढ़ सकते हैं: 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

40 minutes ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

40 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago