होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिनेता शाहरुख ने मीडिया पर उठाए गंभीर सवाल, बोले-कब पश्चिम जैसे बनेंगे हमारे पत्रकार 

अभिनेता शाहरुख ने मीडिया पर उठाए गंभीर सवाल, बोले-कब पश्चिम जैसे बनेंगे हमारे पत्रकार 

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। फिल्‍म अभिनेता शाहरुख़ खान का कहना है कि उन्‍हें उस वक्‍त का इंतजार है जब भारत के पत्रकार अपने स्‍टारडम से मुक्‍त होंगे। पिछले हफ्ते ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ की अलका साहनी ने एक इंटरव्‍यू में उनसे सवाल पूछा थ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

फिल्‍म अभिनेता शाहरुख़ खान का कहना है कि उन्‍हें उस वक्‍त का इंतजार है जब भारत के पत्रकार अपने स्‍टारडम से मुक्‍त होंगे। पिछले हफ्ते ‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ की अलका साहनी ने एक इंटरव्‍यू में उनसे सवाल पूछा था कि गोल्‍डेन ग्‍लोब पुरस्‍कार (Golden Globe Awards) में अमेरिकी अभिनेत्री मेरिल स्‍ट्रीप (Meryl Streep) के संबोधन के बाद भारतीय सेलिब्रिटी, खासकर बॉलिवुड की शख्सियतों पर काफी सवाल उठे हैं कि वे ऐसा कुछ नहीं बोलते। इस इंटरव्‍यू में शाहरुख ने भारतीय मीडिया पर कुछ बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं।

शाहरुख का कहना था, ‘मुझे यह बात बहुत अटपटी लगी जब सारे पत्रकार कहने लगे कि भारत के अभिनेता आखिर कब इस तरह से बोलना शुरू करेंगे? सवाल है कि भारतीय अभिनेता एक ऐसी स्थिति के बारे में क्‍यों बोलें जो यहां मौजूद ही नहीं है। अगर आप किसी एजेंडे या परिस्थिति पर हमसे कुछ कहलवाना चाहते हैं तो आपको हमसे उस बारे में पूछना चाहिए और हम इस बारे में जरूर बात करेंगे।’

शाहरुख खान का यह भी कहना था, ‘मैं पूछना चाहता हूं ‘यहां के पत्रकार उस तरह का व्‍यवहार क्‍यों नहीं करते जैसा पश्चिम के पत्रकार करते हैं। आप देखिए कि वहां के पत्रकार राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार से बिना डरे तथ्‍यात्‍मक सवाल पूछते हैं। अगर कोई बीच में टोकता है तो वे उसे रोक देते हैं।’ उनका कहना था, ‘ मैं यहां के पत्रकारों से कहना चाहता हूं कि अभी आपका समय नहीं आया है, इसलिए आप कृपया शांत रहें। अजीब बात है कि टीवी के परदे पर दो पत्रकार आपस में ही बात करते रहते हैं और पैनल पर बैठे लोग चुपचाप बैठे रहते हैं। अद्भुत स्‍पेस है ये…।’

शाहरुख ने कहा, आखिर इसकी क्‍या वजह है कि सबसे पहले खबर देने या सबसे पहले कोई विचार सामने रखने के चक्‍कर में मीडिया दूसरे लोगों का इस्‍तेमाल करता है? मेरिल स्‍ट्रीप की स्‍पीच के बाद मुझसे यह पूछना कि भारतीय अभिनेता वैसा ही क्‍यों नहीं कर रहे हैं,अजीब बात है। ये तो ऐसे ही हुआ कि अचानक आप मुझसे पूछें कि मैं टाइगर वुड्स जैसा गोल्‍फ क्‍यों नहीं खेल रहा।

इस इंटरव्‍यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा, ‘मैं मीडियाकर्मियों का इंतजार रहा हूं कि वे अपने नए-नए मिले स्‍टारडम से मुक्‍त हो सकें। मुझे ऐसा मंच दीजिए जहां मैं अपनी राय रख सकूं, जो आपकी स्‍टोरीलाइन के एजेंडे की मोहताज न हो। तब मैं बोलूंगा।’  शाहरुख खान का कहना था कि यदि आपको किसी घटना के बारे में दृष्टिकोण जानना है तो आप मुझे सीधे फोन कर सकते हैं। हो सकता है कि मैं आपकी बात से सहमत हूं तो मैं उसी हिसाब से स्‍टेटमेंट दूंगा और हो सकता है कि मैं आपकी बात से सहमत भी न हूं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

17 hours ago