होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भव्यता और बढ़िया रिसर्च के चलते अलग छाप छोड़ेगा ABP न्यूज का ये शो !

भव्यता और बढ़िया रिसर्च के चलते अलग छाप छोड़ेगा ABP न्यूज का ये शो !

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पत्रकारिता हो या प्रिंट पत्रकारिता दोनों ही में अलग-अलग संस्थान एक ब्रैंड क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टीवी पत्रकारिता हो या प्रिंट पत्रकारिता दोनों ही में अलग-अलग संस्थान एक ब्रैंड की तरह हैं। हर ब्रैंड की अपनी विश्वसनीयता है। यह विश्वसनीयता उस ब्रैंड की गरिमा को बरकरार रखने के साथ ही अपनी पेशेगत ईमानदारी से आती है।

शायद ऐसी ही एक कोशिश के तहत एबीपी न्यूज का बेहद शानदार और भव्य शो 'भारतवर्ष' 20 अगस्त से शुरू हो रहा है।

हर दौर में एक ऐसा चित्रकार आया जिसने भारत की बदलती तस्वीर को एक नया आयाम दिया और एक सांस्कृतिक, संवैधानिक, धर्मनिरपेक्ष 'भारतवर्ष' का निर्माण किया। उन्हीं महापुरुषों की कहानियां एबीपी न्यूज हर शनिवार को रात 10 बजे और रविवार रात 8 बजे बताएगा। मशहूर बॉलिवुड अदाकार अनुपम खेर इस शो के एंकर होंगे।

वैसे एबीपी न्यूज के कई कार्यक्रम शुरू से ही अलग, रोचक और सूचनात्मक होते हैं। ये कार्यक्रम एक अलग तरह से टीवी पत्रकारिता कर रहे हैं। एबीपी न्यूज के दो सूचनात्मक कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय हुए। पहला 'प्रधानमंत्री' और दूसरा 'रामराज्य'।

वैसे'प्रधानमंत्री' एक शो तक सीमित नहीं रहा है। इसकी उपयोगिता का जिक्र करते हुए  UPSC की तैयारी कराने वाले कई संस्थानों ने बताया कि वह अपने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कार्यक्रम की पूरी सीरीज यू-ट्यूब से देखने को कहते हैं ताकी उन्हें इससे आसान शब्दों में गहरी समझ विकसित हो सके।

आपको शायद ये पता न हो अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के एक उच्चअधिकारी ने बताया था कि जब भारत में आजकल अपने डिप्लोमेट्स को हम भेजते हैं तो 'प्रधानमंत्री' कार्यक्रम देखने की सलाह देते हैं ताकी इससे उन्हें भारतीय राजनीति की समझ के साथ ही भाषा पर अच्छी पकड़ बन सके।

सबसे अहम बात ये है कि प्रधानमंत्री और रामराज्य जैसे कार्यक्रम बनाने वाले संजय नंदन ही ने  ये नया शो 'भारतवर्ष' को बनाया है। पिछले दो साल से वे अपने कई सहयोगियों के साथ गहरे रिसर्च पर काम कर रहे थे। शानदार लोकेशन और भव्यता से आपको अहम विषय को आसान तरीके से भारतवर्ष में समझाने की कोशिश की गई है।

 भारतवर्ष का प्रोमो देखने के लिए नीचे विडियो पर क्लिक कीजिए:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

5 minutes ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

4 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

6 hours ago