होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एबीपी न्यूज के यूपी चैनल की तैयारियां पूरी, तय हुई लॉन्चिंग डेट
एबीपी न्यूज के यूपी चैनल की तैयारियां पूरी, तय हुई लॉन्चिंग डेट
एबीपी न्यूज नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल की लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी हो गई हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
गौरतलब है कि फरवरी में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ को ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) से चार नए टीवी चैनलों के लाइसेंस मिले थे। जिन चैनलों के लिए लाइसेंस दिए गए थे, उनमें ‘एबीपी आंध्रा’, ’एबीपी गंगा’,‘एबीपी कन्नड़’ और ‘एबीपी तमिल’ शामिल थे।
वर्तमान में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ ‘एबीपी सांझा’ के साथ-साथ एबीपी न्यूज (हिंदी), एबीपी माझा (मराठी), एबीपी अस्मिता (गुजराती) और एबीपी आनंदा (बंगाली) का संचालन करता है। ट्राई की नई टैरिफ व्यवस्था के तहत अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करते हुए इस न्यूज नेटवर्क ने भुगतान वाले अपने चैनल्स (pay channels) को ‘फ्री टू एयर’ (FTA) चैनल्स में परिवर्तित कर दिया है। कुछ समय पूर्व ही इस न्यूज नेटवर्क ने अपनी नेशनल टीम को मजबूती प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यरत सीनियर एडिटर पंकज झा को प्रमोशन देते हुए उन्हे दिल्ली में सीनियर एडिटर (नेशनल और पॉलिटिकल अफेयर्स) बनाया है।
टैग्स ट्राई एबीपी न्यूज नेटवर्क एमआईबी एबीपी गंगा