होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP के बिकने वाली खबर पर सीईओ ने दिया ये बड़ा बयान...
ABP के बिकने वाली खबर पर सीईओ ने दिया ये बड़ा बयान...
आबिद हसन ।। ‘आनंद बाजार पत्रिका (ABP) ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपांकर दास पुरकायस्थ ने इस तरह की खबरों को बकवास बताया है कि ‘RP-Sanjiv Goenka Group’ के चेयरमैन संजीव गोयनका पश्चिम बंगाल के इस प्रमुख ग्रुप को खरीदने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
आबिद हसन ।।
‘आनंद बाजार पत्रिका (ABP) ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपांकर दास पुरकायस्थ ने इस तरह की खबरों को बकवास बताया है कि ‘RP-Sanjiv Goenka Group’ के चेयरमैन संजीव गोयनका पश्चिम बंगाल के इस प्रमुख ग्रुप को खरीदने जा रहे हैं। पुरकायस्थ ने मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों को अफवाह और बेबुनियाद बताया है।
पुरकायस्थ का कहना है, ‘यह बात पूरी तरह से गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’
मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या एबीपी ग्रुप बिकने जा रहा है, पुरकायस्थ ने कहा कि इसका एक प्रतिशत शेयर भी किसी को नहीं दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा उठाए गए नोटबंदी (demonetisation) के कदम के बाद एबीपी ग्रुप ने कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया था।
पिछले तीन महीनों में ग्रुप ने अपने स्टाफ ने 40-47 प्रतिशत की कटौती कर दी है, जिसमें संपादकीय (editorial) और अन्य स्टाफ (non-editorial) शामिल है। इसके अलावा ग्रुप ने पेजों की संख्या भी कम कर दी है और ‘the Telegraph Platinum’ मैगजीन समेत कुछ सप्लीमेंट्स को बंद कर दिया है।
इसके बाद से इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि गोयनका भी उन लोगों में शामिल हैं जो एबीपी ग्रुप को खरीदने जा रहे हैं। गोयनका अपने साप्ताहिक मैगजीन निकालते हैं। इस तरह की खबरो को लेकर उनकी तरह से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स