होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CNBC-AWAAZ से अभिषेक तेलांग-पूजा त्रिपाठी ने कहा अलविदा, जॉइन किया ये न्यूज चैनल
CNBC-AWAAZ से अभिषेक तेलांग-पूजा त्रिपाठी ने कहा अलविदा, जॉइन किया ये न्यूज चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 ग्रुप के बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी-आवाज से दो लोगों के छोड़ने की खबर है, जिसमें पहले हैं सीनियर प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले टेक जर्नलिस्ट अभिषेक तेलांग। वहीं दूसरी हैं पूजा त्रिपाठी। वे यहां मार्केट रि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेटवर्क18 ग्रुप के बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी-आवाज से दो लोगों के छोड़ने की खबर है, जिसमें पहले हैं सीनियर प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले टेक जर्नलिस्ट अभिषेक तेलांग। वहीं दूसरी हैं पूजा त्रिपाठी। वे यहां मार्केट रिसर्स एनलिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं। बता दें कि दोनों ने ही समूह को अपना इस्तीफा देकर अब जी बिजनेस न्यूज चैनल जॉइन कर लिया है।
साल 2008 में अभिषेक ने इसी चैनल से पत्रकारिता जगत में बतौर असिसटेंट प्रड्यूसर कदम रखा और विभिन्न पदों पर रहते हुए ये सीनियर प्रड्यूसर तक का सफर तय किया। टेक्नोलॉजी पर आधारित चैनल के लोकप्रिय शो ‘टेकगुरु’ की एंकरिंग भी करते थे। यह शो बेस्ट टेक्नोलॉजी शो कैटेगरी के तहत साल 2010, 2011 और 2012 में लगातार तीन बार एनटी अवॉर्ड (NT Award) जीत चुका है।
वहीं पूजा त्रिपाठी, मार्च 2011 में सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़ीं थीं। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत इसी चैनल से की। चैनल में वे एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभालती थी।
उन्होंने इंदौर के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए (Finance and Financial Management Services) किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स