होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब 'आप' के निशाने पर आया इंडिया टीवी, आशुतोष ने उठाया ये सवाल
...अब 'आप' के निशाने पर आया इंडिया टीवी, आशुतोष ने उठाया ये सवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर तमाम न्यूज चैनल लगातार अपने-अपने ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले तो ‘न्यूज24’ चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल को लेकर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर तमाम न्यूज चैनल लगातार अपने-अपने ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले तो ‘न्यूज24’ चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल को लेकर नाराजगी व्यक्त की और चैनल की चेयरपर्सन अनुराधा प्रसाद पर हमला बोला और अब आम आदमी पार्टी के निशाने पर है ‘इंडिया टीवी’ व उसके एडिटर इन चीफ रजत शर्मा।
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने इंडिया टीवी के एडिटर रजत शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत से जीत रही है इसलिए रजत शर्मा के इंडिया टीवी ने ओपिनियन पोल नहीं दिखाए।
India TV of Rajat Sharma is not airing opinion poll as it was showing majority government for AAP. Congress way behind. Akali single digit.
— ashutosh (@ashutosh83B) February 2, 2017
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि कांग्रेस आप से बहुत पीछे है और अकाली दल को सिंगल डिजित में सीट मिल रही है, इसलिए रजत शर्मा के इंडिया टीवी ने पंजाब का ओपिनियन पोल नहीं दिखाया है।
उन्होंने कहा कि जो ओपिनियन पोल आप की जीत बता रहे हैं उन्हें कोई टीवी चैनल नहीं दिखा रहा है, यह प्रतिबद्धता के पत्रकारिता के प्रति है या अपने मालिक के प्रति?
An opinion poll favouring AAP in Punjab was not run by TV channel ?? Why ?? Commitment to journalism or to BOSS ??
— ashutosh (@ashutosh83B) February 2, 2017
बता दें कि पिछले कई सालों से इंडिया टीवी और टाइम्स नाउ पर सी-वोटर का सर्वे दिखाया जाता था, लेकिन इस बार इंडिया टीवी ने सी-वोटर नहीं दिखाया, जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने अब इंडिया पर सवाल खड़े कर दिए, हालांकि अभी चैनल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स