होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आजतक' के इस 'झमाझम' शो को एंकर्स का ऐक्ट्रेस रूप देख झूम उठे दर्शक...

'आजतक' के इस 'झमाझम' शो को एंकर्स का ऐक्ट्रेस रूप देख झूम उठे दर्शक...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">देश के नंबर वन न्यूज चैनल 'आजतक' के सम्पादक सुप्रिया प्रसाद न्यूज रूम के साथियों के बीच अक्सर एक शब्द इस्तेमाल करते हैं कि आज कुछ ‘झमाझम’ बना दो।  अक्सर वो इनपुट टीम से भी पूछते हैं कि आज कुछ झमाझम शो बनाने लायक मसाला है कि नहीं। उनके झमाझम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश के नंबर वन न्यूज चैनल 'आजतक' के सम्पादक सुप्रिया प्रसाद न्यूज रूम के साथियों के बीच अक्सर एक शब्द इस्तेमाल करते हैं कि आज कुछ ‘झमाझम’ बना दो।  अक्सर वो इनपुट टीम से भी पूछते हैं कि आज कुछ झमाझम शो बनाने लायक मसाला है कि नहीं। उनके झमाझम की परिभाषा इतनी व्यापक है कि उसे एक लाइन में समझा पाना मुश्किल है। लेकिन उनके करीबी समझ जाते हैं।

देश में सालों बाद पहाड़ों पर इतनी जबर्दस्त बर्फबारी हुई कि 'आजतक' ने एक शानदार या कहें झमाझम शो बना दिया, तीन-तीन खूबसूरत एंकर्स ने लाखों दर्शकों को दिखाई तीन अलग-अलग प्रदेश के पहाडों पर बर्फबारी की रौनक। बहुत से बर्फबारी के चलते शो को देख रहे थे, और बहुत से एंकर्स के चलते।

सुप्रियाजी के झमाझम में ग्लेमर, म्यूजिक, मस्ती, एक्साइटमेंट, एंटरटेनमेंट, कॉमेडी, बोल्डनेस, तड़क भड़क कोई भी हैप्पनिंग एलीमेंट हो सकता है, जो लोगों के बीच पॉजीटिव एनर्जी लाए, दिन भर की ताबड़तोड़ नेगेटिव और गंभीर खबरों के बीच जो ऑडियंस को एक अलग दुनिया में ले जाए, भले ही थोड़े वक्त के लिए ही सही और बर्फबारी पर 'आजतक' का ये शो कुछ ऐसा ही था। शायद पहली बार किसी हिंदी न्यूज चैनल ने इस तरह से तीन ब्रेन विद ब्यूटी एंकर्स को तीन पहाड़ी राज्यों पर भेजा, परेशानी और मस्ती की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करवाईं और तीनों को फिर रात में एक साथ तीन विंडोज में लाइव खड़ा कर दिया।

अंजना ओम कश्यप जम्मू कश्मीर के टनमर्ग से थीं हाथ में कांगड़ी लेकर, उत्तराखंड के धनोल्टी से श्वेता सिंह थी चाय की प्याली लेकर तो कुछ लोगों के साथ एक विंडों में युवा मीनाक्षी कंडवाल थीं गुलजार की शायरी लेकर। तीनों ने स्थानीय लोगों की परेशानियां, सैलानियों की मस्ती के साथ-साथ अपनी मस्ती भी दिखाई, ऐसे शो पूरी तरह से झमाझम हो गया। शो को झमाझम बनाने के लिए एक और एक्सपेरिमेंट किया गया, जो शो का सबसे खास हिस्सा था, चैनल की दो बड़ी एंकर्स को हीरोइन की तरह पेश किया गया,  अंजना के विडियोज और फोटोज का कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है..गीत पर म्यूजिकल मोंटाज काटा गया, तो श्वेता के विडियोज को ये हुस्न पहाड़ों का.. गाने के साथ दिखाया गया।

हालांकि हो सकता है बर्फबारी के इस मेगा शो का आइडिया 'आजतक' वालों के दिमाग में एबीपी की रिपोर्टर श्रेया बहुगुणा की रिपोर्ट्स से आया हो। श्रेया कई दिनों से उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के अलावा गर्म पानी का झरना जैसी कई रिपोर्ट दे चुकी हैं। आम तौर पर या तो स्थानीय स्ट्रिंगर्स बर्फ के विजुअल भेजते आए हैं या फिर श्रीनगर के रिपोर्टर्स गुलमर्ग की बर्फबारी में वॉकथ्रू करते आए हैं, लेकिन श्रेया ने कई दिनों से मीडिया वालों का ध्यान खींच रखा था। जो भी हो, नेगेटिव खबरों के मारामारी में बर्फबारी की इन रिपोर्ट्स ने देशभर के लोगों को नई ताजगी से भर दिया है। वहीं 'इंडिया न्यूज' ने भी अपनी रिपोर्टर कविता सिंह को कश्मीर में रिपोर्टिंग के लिए भेजा हुआ है।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

                 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago