होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जरूर पढ़िए बॉलिवुड के प्रिंस 'राजकुमार' के ये रोचक किस्से...

जरूर पढ़िए बॉलिवुड के प्रिंस 'राजकुमार' के ये रोचक किस्से...

देश के पहले साप्ताहिक अखबार <strong>'चौथी दुनिया'</strong> ने अपने जमाने के मशहूर अभिनेता राजकुमार के बारे में रोचक बातों का वर्णन करते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। हम अपने पाठकों के साथ वो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं, ताकि आप भी हरफनमौला एक्टर राजकुमार की शख्सियत से रूबरू हो जाए... राजकुमार पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी बेबाकी के लिए जाने ज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

देश के पहले साप्ताहिक अखबार 'चौथी दुनिया' ने अपने जमाने के मशहूर अभिनेता राजकुमार के बारे में रोचक बातों का वर्णन करते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। हम अपने पाठकों के साथ वो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं, ताकि आप भी हरफनमौला एक्टर राजकुमार की शख्सियत से रूबरू हो जाए... राजकुमार पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी बेबाकी के लिए जाने जाते थे. उनके  बारे में मशहूर था कि डायलॉग पसंद न आने पर वह कैमरे के सामने ही उसे बदल देते थे। राजकुमार मुंबई के एक थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था. एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम से आए. वे राजकुमार से बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उनको अपनी फिल्म शाही बा़जार में एक्टर के रुप में काम करने की पेशकश की. राजकुमार अपने एक साथी की बात सुनकर पहले ही एक्टर बनने का मन बना चुके  थे, इसलिए उन्होंने तुरंत ही अपनी सब इंस्पेक्टर की नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया और निर्माता का ऑफर मंजूर कर लिया. राजकुमार की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में होती है. उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलिवरी जितनी रोचक होती थी, उतनी ही रोचक उनकी ज़िंदगी के किस्से भी हैं. वे पर्दे पर ही नहीं, असल ज़िंदगी में भी बेबाकी के लिए जाने जाते थे. उनके  बारे में मशहूर था कि डायलॉग पसंद न आने पर वे कैमरे के सामने ही उसे बदल देते थे. आज हम आपको राजकुमार की ज़िंदगी से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक किस्से बताने जा रहे हैं.  जब राजकुमार ने बप्पी लाहिड़ी को मंगलसूत्र पहनने के लिए बोला संगीतकार बप्पी लाहिड़ी की मुलाकत एक पार्टी में राजकुमार से हुई. अपनी आदत के मुताबिक, बप्पी ढेर सारे सोने से लदे हुए थे. राजकुमार ने उन्हें ऊपर से नीचे तक देखा और फिर अपने ही अंदाज में कहा, वाह, शानदार! एक से एक गहने पहने हो, सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है, वो भी पहन लेते. यह सुनते ही बप्पी दा का मुंह खुला का खुला ही रह गया... राजकुमार ने गोविंदा की शर्ट को बना लिया था रूमाल राजकुमार और गोविंदा फिल्म जंगबाज की शुटिंग कर रहे थे. उस दौरान गोविंदा ने एक शानदार शर्ट पहने हुई थी. गोविंदा शूटिंग ख़त्म होने के बाद राजकुमार के साथ बैठे हुए थे, तभी राजकुमार ने उनसे कहा, यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है. गोविंदा इतने बड़े आर्टिस्ट की यह बात सुनकर बहुत खुश हो गए. उन्होंने तब राजकुमार से कहा- सर, आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लीजिए. राजकुमार ने उनसे शर्ट ले ली. दो दिन बाद सेट पर गोविंदा ने देखा कि राजकुमार ने उस शर्ट का एक रूमाल बनवाकर अपनी जेब में रखा हुआ है... जब राजकुमार ने ली अमिताभ बच्चन की चुटकी राजकुमार की बेबाक जुबान का शिकार सुपरस्टार बिग बी भी हो चुके  हैं. बताया जाता है कि एक पार्टी में जब राजकुमार मेगास्टार अमिताभ बच्चन से मिले तो उन्होंने उनके  विदेशी सूट की प्रशंसा कर दी. तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा, जहां से उन्होंने वह सूट खरीदा था. इससे पहले कि बिग बी कुछ बोलते राजकुमार फिर बोल पड़े, दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे. यह बात सुनकर बिग बी मुस्कुराकर रह गए... जब जीनत अमान से कहा, दिखती सुंदर हो फिल्मों में क्यों नहीं ट्राई करती यह वह दौर था, जब जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री में फेमस हो गई थीं. बताते हैं इसी दौर में एक पार्टी में जीनत की मुलाकात राजकुमार से हुई. राजकुमार ने जीनत को देखा और कहा-तुम इतनी सुंदर हो, फिल्मों में कोशिश क्यों नहीं करती? अब ये बात सुनकर जीनत का क्या हाल हुआ होगा, आप खुद ही समझ सकते हैं... जंजीर न करने की यह बताई वजह प्रकाश मेहरा फिल्म जंजीर में राजकुमार को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया. राजकुमार ने इसकी दो व़जहें बताईं. पहली, उन्हें प्रकाश मेहरा की सूरत अच्छी नहीं लगी और दूसरी उन्होंने कहा, तुम्हारे पास से बिजनौरी तेल की ऐसी बदबू आ रही है, हम फिल्म तो दूर तुम्हारे साथ एक मिनट और खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकते...  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

5 minutes ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

4 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

6 hours ago