होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हिन्दुस्तान’ की ये खास पेशकश...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हिन्दुस्तान’ की ये खास पेशकश...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ ने सोशल मीडिया के जरिए एक खास पेशकश की, जिसमें दैनिक अखबार की सीनियर फीचर एडिटर जयंती रंगनाथन ने फेसबुक पर अपनी महिला गेस्ट के साथ लाइव चर्चा की। रंगनाथन के साथ महिला गेस्ट के तौ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ ने सोशल मीडिया के जरिए एक खास पेशकश की, जिसमें दैनिक अखबार की सीनियर फीचर एडिटर जयंती रंगनाथन ने फेसबुक पर अपनी महिला गेस्ट के साथ लाइव चर्चा की। रंगनाथन के साथ महिला गेस्ट के तौर पर यूपी गवर्नमेंट में एडिशनल चीफ सेक्रेट्री डॉ. अनीता भटनागर के साथ हिन्दुस्तान की युवा महिला पत्रकार फरहा, सुमन और ज्योति शामिल हुईं।
चर्चा की शुरुआत में जयंती रंगनाथन ने बताया कि ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ क्यों मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1917 में जब रूस में जबरदस्त क्रांति हो रही थी, तब 'कम्युनिजम' अपने उबाल पर था और तब वहां महिलाओं के अधिकार काफी कम थे, इसलिए ‘महिला दिवस’ बनाने का फैसला लिया गया। शुरुआत में ये एक तमाशा बन गया था कि सिर्फ एक दिन महिलाओं की बात कर लो बस, लेकिन देखते ही देखते ही 50-60 सालों में महिला दिवस की परिभाषा बदल गई। जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 में इसकी अनुमति दी, कि अब इसे ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा, तो सभी देशों ने इसे अपनाया। भारत ने भी इसे अपना तो लिया, लेकिन शुरुआत में तो यह अखबारों की छोटी खबर बनकर रह जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे पत्रिकाओं ने इस पर आर्टिकल लिखने शुरू कर दिए। पिछले 10 सालों में यह एक उत्सव की तरह मनाया जाने लगा। इस विषय पर एक परिचर्चा भी हुई।
इस चर्चा का विडियो आप नीचे देख सकते हैं-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स