होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, क्यों एक समय कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मीडिया से भागते थे दूर
पढ़िए, क्यों एक समय कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मीडिया से भागते थे दूर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शोहरत आज बुलंदियों पर है। उन्हें यह सफलता टीवी के जरिए ही मिली है। आज वे अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में लोगों की टांग खींचते नजर आते हैं, लेकिन शायद ही कोई जानता हो की टीवी पर हंसने-गुदगुदाने वाला ये चेहरा शायद ही क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शोहरत आज बुलंदियों पर है। उन्हें यह सफलता टीवी के जरिए ही मिली है। आज वे अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में लोगों की टांग खींचते नजर आते हैं, लेकिन शायद ही कोई जानता हो की टीवी पर हंसने-गुदगुदाने वाला ये चेहरा शायद ही कभी ठीक से लोगों से बात कर पाता हो।
जी हां, ये सच है कि टीवी इंडस्ट्री में जब कपिल ने अपने काम की शुरुआत की थी, तो वे ठीक से लोगों से बात भी नहीं कर पाते थे। यहां तक कि जब उनका पहला कॉमेडी शो शुरू हुआ तो मीडिया में भी बात करने में भी शर्म आती थी। यहां तक उन्होंने अपनी पीआर टीम को कह रखा था कि वह सिर्फ पंजाबी मीडिया से ही बात करेंगे।
दरअसल पंजाब से आने के कारण कपिल ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाते थे, इसलिए वह बात करने से कतराते थे। बाद में जब वह मशहूर होने लगे तो उन्होंने मुंबई में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेज ली। सिर पर बाल कम होने के कारण कपिल ने हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया है और कपिल का बदला हुआ रूप आप सभी के सामने है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स