होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला विशेष: अपने 'प्रिय' के खातिर यूपी से दूर हैं प्रियंका गांधी
अमर उजाला विशेष: अपने 'प्रिय' के खातिर यूपी से दूर हैं प्रियंका गांधी
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पिछले दो दशक से पिछड़ चुकी कांग्रेस अपने उत्थान की हर तरह की कोशिश कर रही है। ऐसे में जरूरत पर पहली बार राज्य में कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी से गठबंधन भी किया। कहा जाता है कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रही है,लेकि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पिछले दो दशक से पिछड़ चुकी कांग्रेस अपने उत्थान की हर तरह की कोशिश कर रही है। ऐसे में जरूरत पर पहली बार राज्य में कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी से गठबंधन भी किया। कहा जाता है कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन में प्रियंका गांधी वाड्रा की अहम भूमिका रही है,लेकिन प्रियंका गांधी अब तक उत्तर प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए नहीं आईं, जिसके बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। लेकिन अब इसका जवाब देते हुए अमर उजाला ने अपने पत्रकार शशिधर पाठक की एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें बताया गया है कि क्यों प्रियंका गांधी सूबे में प्रचार के लिए अब तक नहीं उतर पाईं। पढ़िए ये रिपोर्ट...
तो मां की ममता किया प्रियंका को प्रचार से दूर
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को आगाज से अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के पूरी तरह से प्रचार में न उतरने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
एक ओर पार्टी और गठबंधन के नेता उनका बचाव करते दिख रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्षी निशाना साध रहे हैं, लेकिन यूपी के सियासी संग्राम से प्रियंका की दूरी की वजह राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक है। दरअसल, चुनाव अभियान के चरम पर पहुंचने के दौरान ही प्रियंका के बेटे रेहान को गंभीर चोट लग गई और बेटे की खातिर उन्हें खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान को अचानक लगी चोट ने कांग्रेस की पूरी योजना पर पानी फेर दिया। बताते हैं कि रेहान को खेलने के दौरान आंख के पास काफी गंभीर चोट लगी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स