होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाक में राजनाथ के अपमान की नौबत आई कैसे? पढ़ें वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत सिंह की सटीक टिप्पणी
पाक में राजनाथ के अपमान की नौबत आई कैसे? पढ़ें वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत सिंह की सटीक टिप्पणी
चंद्रकांत सिंह वरिष्ठ पत्रकार ।। सार्क सम्मेलन में राजनाथ सिंह के साथ जो हुआ, वह उनका ही नहीं, समूचे भारत का अपमान है। पाकिस्तान की बेमुरव्वती पर हजार लानतें! लेकिन यह नौबत आई कैसे?
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
चंद्रकांत सिंह
वरिष्ठ पत्रकार ।।
सार्क सम्मेलन में राजनाथ सिंह के साथ जो हुआ, वह उनका ही नहीं, समूचे भारत का अपमान है। पाकिस्तान की बेमुरव्वती पर हजार लानतें! लेकिन यह नौबत आई कैसे?
जब हमारे वजीर-ए-आजम बिन बुलाए मेहमान बनकर मियां साहब को जन्मदिन की मुबारकबाद देने गए थे, तब उन्हें सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों की गैरत का ख्याल था? उछल-उछलकर गले मिलने से मसाइल नहीं सुलझते, क्या ‘साहेब’ को इतनी भी समझ नहीं?
कांग्रेसियों से और कुछ नहीं, मगर विदेश नीति तो जरूर सीखे यह सरकार और बशीर बद्र को भी पढ़ो साहेब- कोई हाथ भी न मिलाएगा, जो गले मिलोगे तपाक से/ ये नए मिजाज का शहर है, जरा फासले से मिला करो।
(साभार: फेसबुक वॉल से)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स