होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमिताभ अग्निहोत्री बोले- नेशनल मीडिया वोट नहीं दिला पाता है इसलिए आखिरी के 6 महीने नेता...

अमिताभ अग्निहोत्री बोले- नेशनल मीडिया वोट नहीं दिला पाता है इसलिए आखिरी के 6 महीने नेता...

देश में टेलिविजन न्यूमज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए 16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) दिए गए। इनबा का यह 11वां एडिशन था और इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई पैनल डिस्कशन भी हुए। ऐसे ही एक पैनल का विषय ‘रीजनल मीडिया: खतरा, खबरें और कमाई’ रखा गया था, जिसमें मीडिया के दिग्गजों ने अपने विचार व्यक्त किए।

समाचार4मीडिया डॉट कॉम के एग्जिक्यूटिव एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा ने बतौर सेशन चेयर इसे मॉडरेट किया। इस पैनल डिस्कशन में ‘नेटवर्क18’ (हिंदी नेटवर्क) के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री, सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क’ के ग्रुप एडिटर मनोज मनु, ‘जनतंत्र टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ वाशिंद मिश्र, इंडिया न्यूज’ के चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया) अजय शुक्ल, ‘पीटीसी नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर-प्रेजिडेंट रबिंद्र नारायण और ‘बीबीसी गुजराती’ के एडिटर अंकुर जैन शामिल रहे।

पैनल डिस्कशन के दौरान अभिषेक मेहरोत्रा द्वारा यह पूछे जाने पर कि मीडिया पर खतरों के बीच कितना ताकतवर है मीडिया? अमिताभ अग्निहोत्री का कहना था, ‘जहां तक पत्रकारिता में खतरे की बात है तो वह तब पैदा हो रहा है, जब आप खबर में किसी भी कारण से कोई रंग मिलाने की कोशिश करते हैं। खबर को खबर की तरह जाने दीजिए, कोई खतरा नहीं रहेगा। मैंने तमाम जगह काम किया है, लेकिन आज तक मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ कि रात में कहीं मुझे जाते समय कभी किसी ने रोककर खबर को लेकर धमकाया हो कि आपने खबर क्यों लिखी। इसलिए खतरा वहां से नहीं होता, बल्कि उसे मीडिया के गले बांध दिया जाता है। कहा जाता है कि मीडिया पर खतरा है, लेकिन जब जांच होती है तो पता चलता है कि खतरा मीडिया पर नहीं, बल्कि उस व्यक्ति पर होता है, जो मीडिया की आड़ में कुछ और करना चाहता है। इसे समझने की जरूरत है कि क्या वास्तव में मीडिया पर कोई खतरा है अथवा नहीं।’

यह पूछे जाने पर कि रीजनल मीडिया कितना ताकतवर है? अमिताभ अग्निहोत्री का कहना था, ‘अमेरिका-यूरोप समेत विदेश की बात करें तो वहां पर तो कोई एक नेशनल मीडिया हो सकता है, लेकिन हमारे देश में कोई भी चीज नेशनल नहीं हो सकती है। जितनी भाषाएं, जितनी बोली, जितना भौगोलिक अंतर और वर्णभेद हमारे देश में है, वह आपको कहीं देखने के लिए नहीं मिलेगा। दुनिया में कहीं भी चले जाइए, जितनी बोली और मजहब हमरे देश में हैं, वह और कहीं नहीं हैं। इसलिए 80 के दशक तक चला नेशनल और रीजनल अखबार/चैनल का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है। भारत जैसे देश में कोई भी नेशनल अखबार/चैनल नहीं हो सकता है। जैसे-राजनीति की बात करें तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू तक तो ठीक रहा, लेकिन उनके बाद कोई भी पार्टी पूरे देश को एक सूत्र में नहीं पिरो पाई। कांग्रेस द्वारा क्षेत्रीय अस्मिताओं को न संभाल पाने का ही ये परिणाम हुआ कि महाराष्ट्र में बाला साहेब ठाकरे और पंजाब में प्रकाश सिंह बादल आदि नेता उभरकर आए।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक रीजनल मीडिया की बात है तो मेरा मानना है कि रीजनल की ताकत का असली अंदाजा तब होता है, जब चुनाव आता है। साढ़े चार साल तक नेशनल की बात करने वालों को तब रीजनल मीडिया की याद सताने लगती है, क्योंकि उन्हें पता होता है कि सिर्फ तथाकथित ‘नेशनल मीडिया’ से वोट नहीं मिलने वाला है, इसलिए रीजनल मीडिया पर कवरेज की चाहत बढ़ जाती है। जैसे- चुनाव से पहले साढ़े चार साल तक नेताओं द्वारा खूब अंग्रेजी बखारी जाती है। मेरे अब तक के पत्रकारीय जीवन में सात लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें मुझे लगभग पूरे हिंदुस्तान में जाकर जानने-समझने का मौका मिला, लेकिन मैंने किसी भी नेता को अंग्रेजी में वोट मांगते हुए नहीं देखा। जहां भी ये नेता लोग जाते हैं, वहीं की भाषा में ढलकर बात करने की कोशिश करते हैं। यही रीजनल मीडिया की ताकत है।’

सोशल मीडिया के इस दौर में क्रेडिबिलिटी पर उठ रहे सवालों के बारे में अभिषेक मेहरोत्रा ने अमिताभ अग्निहोत्री से जानना चाहा कि रीजनल मीडिया पर पेड न्यूज के आरोप लगते रहते हैं। इस तरह की बातें भी सामने आती हैं कि एक दौर था जब अखबार छपकर बिकते थे, लेकिन अब अखबार बिककर छपते हैं, ऐसे में वे क्षेत्रीय मीडिया की क्रेडिबिलिटी को कितनी गंभीरता से लेते हैं? इस पर अमिताभ अग्निहोत्री का कहना था, ‘मैं पेड न्यूज के अस्तित्व को नकार नहीं रहा हूं। पेड न्यूज है लेकिन यह वर्गीकरण मुझे कतई मंजूर नहीं है कि यह क्षेत्रीय में है और नेशनल में नहीं है। कहने का मतलब है कि रेट अलग हैं लेकिन ‘धंधा’ सब जगह वही हो रहा है। इस बारे में देश के एक बहुत राजनेता ने एक पब्लिक मंच पर देश के एक बड़े अखबार पर पेड न्यूज का आरोप लगाया था। इस तरह की समस्याएं हर दौर में रहेंगी, लेकिन ये व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह कितना ईमानदार है।’  

उन्होंने कहा, ‘मीडिया के कुछ लोगों को ये गलतफहमी हो सकती है कि पेड न्यूज भी चल जाएगी। लेकिन जनता इन चीजों को सब समझती है। वह अनपढ़ तो हो सकती है, अल्प शिक्षित हो सकती है, लेकिन विवेक शून्य नहीं हो सकती है। जनता ये समझ जाती है कि टीवी अथवा अखबार में जो आ रहा है, उन सबके पीछे कौन है। मेरा मानना है कि यदि पेड न्यूज से ही जनता प्रभावित होती तो 1952 के बाद से तमाम चुनाव हुए है, उनमें कोई सरकार जाती ही नहीं। तबसे सरकार बदल रही हैं। तब से यदि सरकारें बदल रही हैं, तो इसका मतलब है कि जनता सब समझ रही है, सिर्फ प्रचार से ही कुछ नहीं होता। चुनाव में जनता खुद विश्लेषण करती है और उसी हिसाब से अपनी राय बनाती है। हालांकि, अब सोशल मीडिया के आ जाने से राय बनाने में थोड़ी समस्या जरूर आ गई है, लेकिन यह समस्या इतनी बड़ी नहीं है कि देश की जनता अपना विवेक खो दे।’

पैनल डिस्कशन में अभिषेक मेहरोत्रा द्वारा यह पूछे जाने पर कि आजकल टीवी एंकर्स पर तमाम आरोप लगते है कि वे अपना शो खुद करते हैं और उसे हाईजैक भी कर लेते हैं, के बारे में अमिताभ अग्निहोत्री का कहना था, ‘यह सही है कि एंकर उस एक घंटे का राजा होता है, लेकिन इनकी रेटिंग जनता ही तय करती है। चाहे अभिनेता-अभिनेत्री हों, एंकर्स हों अथवा खिलाड़ी हो, वह आत्मुग्धता का शिकार तो हो सकते हैं, लेकिन उनकी रेटिंग जनता ही तय करेगी कि कौन कहां खड़ा है।’

मीडिया में स्ट्रिंगर्स की क्रेडिबिलिटी पर उठने वाले सवालों के बारे में अमिताभ अग्निहोत्री ने एक उदाहरण देते हुए बताया, ‘एक बड़े अखबार का दिल्ली से एडिशन लॉन्च हुआ तो मुझे वहां पर एक अहम जिम्मेदारी दी गई। वहां पर एक सज्जन हमारे एक मित्र की सिफारिशी चिट्ठी लेकर आए, जो आर्थिक रूप से काफी संपन्न दिखाई दे रहे थे। रियल एस्टेट का काम कर रहे उन सज्जन का कहना था कि आप मुझे अखबार के नाम पर समाजसेवा का मौका दे दो, बाकी ऑफिस का खर्चा, स्टाफ का खर्च आदि की कोई चिंता वाली बात नहीं है। वो मैं संभाल लूंगा, बस मेरा प्रेस कार्ड बन जाए। कहने का मतलब है कि कई स्ट्रिंगर्स की आर्थिक स्थिति में 20 साल में मामूली रूप से सुधार हुआ है, जबकि मैंने ऐसे भी स्ट्रिंगर्स देखे हैं, जिनके घर में 20 एसी लगे हैं। ऐसे स्ट्रिंगर्स तो छह-छह महीने अपनी सैलरी नहीं उठाते हैं और शहर में भी उनका काफी जलवा होता है। इसका मतलब वो पत्रकारिता नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के लिए हम पूरी पत्रकारिता को कठघरे में नहीं खड़ा कर सकते हैं। मेरे कहने का आशय है कि जो वास्तव में पत्रकारिता कर रहा है, उसका सम्मान आज भी है।’

आप ये पूरी चर्चा नीचे विडियो पर क्लिक कर भी देख सकते हैं...

 


टैग्स अमिताभ अग्निहोत्री इनबा अवॉर्ड्स अभिषेक मेहरोत्रा
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago