होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए नेशनल हिंदी न्यूज चैनल की तैयारियां अंतिम दौर में, जनवरी में होगा लॉन्च

नए नेशनल हिंदी न्यूज चैनल की तैयारियां अंतिम दौर में, जनवरी में होगा लॉन्च

2019 का साल देश के लिए अहम है, क्योंकि ये साल देश के लिए नई सरकार...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

2019 का साल देश के लिए अहम है, क्योंकि ये साल देश के लिए नई सरकार का चयन करेगा, पर साथ ही नया साल मीडिया इंडस्ट्री के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिंदी मीडिया इंडस्ट्री के लिए ये ऐसा साल होगा जब तीन बड़े मीडिया समूह अपने-अपने हिंदी नेशनल न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं। ये तीन समहू है- 'टाइम्स ग्रुप', 'रिपब्लिक टीवी' और 'टीवी9'।

पर लगता है कि सबसे पहले लॉन्चिंग की बाजी 'टीवी9' के हाथ लगेगी, क्योंकि अन्य दोनों के मुकाबले 'टीवी9' समूह लगभग अपनी सभी तैयारियों के अंतिम दौर में है। चैनल का नाम अभी ऑफिशियली आउट नहीं हुआ है, पर ये टीवी9 हिंदी से कुछ मिलता-जुलता होगा, ऐसी संभावना है। बताया जा रहा है कि नए साल के दूसरे हफ्ते में चैनल को लॉन्च करने की प्लानिंग है। ऐसा करके चैनल लोकसभा चुनावों से पहले अपनी कुछ धमाकेदार स्टोरीज के जरिए चर्चा बटोरना चाहता है ताकि देश की जनता और राजनेता उसकी पत्रकारिता को गंभीरता से साथ लें।


जैसा कि सर्वविदित है कि टीवी मीडिया के तीन दिग्गज- अजीत अंजुम, विनोद कापड़ी और हेमंत शर्मा पर टीवी9 समूह ने एक बड़ा दांव खेला है। तीनों के भरोसे दक्षिण के ये समूह अब हिंदी भाषी प्रदेशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। उल्लेखनीय है कि सीईओ रवि प्रकाश के नेतृत्व में समूह के चार रीजनल चैनल कन्नड़, तेलगु, गुजराती में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जल्द ही समूह चेन्नई में भी अपने पांव पसारने वाला है। मुंबई में भी चैनल लगातार बेहतर करने की कोशिश में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के फिल्मसिटी स्थित टी-सीरीज के कॉरर्पोरेट कैंपस में चैनल के न्यूजरूम और स्टूडियो का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही रिक्रूटमेंट प्रोसेस भी अब गति पकड़ चुका है। चैनल अपनी डिजिटल प्रेजेंस में भी कोई कमी नहीं छोड़ने वाला है। वे डिजिटल के अनुभवी पत्रकारों के साथ-साथ यंग फ्रेशर्स पर भी दांव खेल रहा है। इसी मुहिम के जरिए चैनल के कर्ताधर्ता देश के नामचीन यूनिवर्सिटियों जैसे जामिया और आईआईएमसी का दौरा कर वहां से कुछ कैंपस प्लेटमेंट कर चुके हैं। चैनल अभी भी कुछ ऐसे पत्रकारों की तलाश में है, जो अलहदा सोचते हों और जिनमें पत्रकारिता के प्रति जज्बा हो। फ्रेशर्स का भी चैनल दिल खोलकर स्वागत कर रहा है।

चैनल के चेहरों को लेकर भी बात अंतिम दौर में हैं। कुछ परिचित चेहरों के साथ-साथ कई नए चेहरों के जरिए चैनल एक फ्रेश लुक पर फोकस कर रहा है। संभावना है कि चैनल के बड़े चेहरे के तौर पर अजीत अंजुम को प्रमोट किया जाएगा, क्योंकि उनके डिबेट शो न केवल टीवी पर बल्कि डिजिटल वर्ल्ड में भी खूब देखे जाते थे। ऐसे में एक बार फिर अजीत अंजुम अपने फैंस के एक डेली डिबेट शो के जरिए मुखातिब होंगे।

उम्मीद है कि विनोद कापड़ी अपनी फिल्म ‘पीहू’ के रिलीज हो जाने के बाद शिद्दत के साथ चैनल की लॉन्चिंग की तैयारी में जुट जाएंगे, तो हेमंत शर्मा भी इस नए चैनल के जरिए अपना पुराना रुतबा फिर से कायम करने की पूरी कोशिश करेंगे। 


टैग्स मीडिया चैनल
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago