होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MLA के भाई ने कर दी पत्रकार की धुनाई, जानिए क्यों...
MLA के भाई ने कर दी पत्रकार की धुनाई, जानिए क्यों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के विधायक अमांची कृष्ण मोहन के भाई के खिलाफ लिखना एक पत्रकार को काफी भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों के अनैतिक कार्यों को उजागर करने पर उन लोगों ने एम. नागार्जुन रेड्डी नामक पत्रकार की जमकर पिटाई की। आर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के विधायक अमांची कृष्ण मोहन के भाई के खिलाफ लिखना एक पत्रकार को काफी भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों के अनैतिक कार्यों को उजागर करने पर उन लोगों ने एम. नागार्जुन रेड्डी नामक पत्रकार की जमकर पिटाई की। आरोपी की पहचान अमांची कृष्ण मोहन (Krishna Mohan) के बड़े भाई अमांची स्वमुलु (Amanchi Swamulu) के रूप में हुई है।
नागार्जुन रेड्डी पॉलिटिकल मैगजीन निकालते हैं और एक न्यूज चैनल में काम करते हैं। बताया जाता है कि विधायक और उनके भाई ने आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग योजना में लोन लेने के लिए फर्जी कागजात लगाए थे। इस बारे में रेड्डी ने एक स्टोरी प्रकाशित की थी, जिस पर दोनों भाई नाराज हो गए थे।
रविवार को जब रेड्डी अपने बेटे के साथ मार्केट गए हुए थे, तभी विधायक के भाई और उसके पांच-छह साथियों ने डंडों से रेड्डी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। हमले में रेड्डी घायल हो गए। गंभीर हालत में उसे गुंटूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स