होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर दिखी पुलिस की गुंडागर्दी, एबीपी न्यूज के पत्रकार को थाने में पीटा
फिर दिखी पुलिस की गुंडागर्दी, एबीपी न्यूज के पत्रकार को थाने में पीटा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के अलग-अलग राज्यों में मीडियाकर्मियों पर हमलों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कभी बिहार, कभी हरियाणा, तो कभी उत्तर प्रदेश हर जगह से लगातार पत्रकारों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं और हर जगह ही पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब ताजा मामला यूपी के बाराबंकी से सामने आया है, जहां
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के अलग-अलग राज्यों में मीडियाकर्मियों पर हमलों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कभी बिहार, कभी हरियाणा, तो कभी उत्तर प्रदेश हर जगह से लगातार पत्रकारों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं और हर जगह ही पत्रकार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब ताजा मामला यूपी के बाराबंकी से सामने आया है, जहां पुलिस की एक बार फिर गुंडागर्दी देखने को मिली। नगर कोतवाली में एक बदमाश के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे एबीपी न्यूज के रिपोर्टर सतीश कश्यप के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। समाचार4मीडिया से बात करते हुए सतीश ने बताया कि वह सिर्फ अपने पड़ोसी अतुल यादव की शिकायत करने थाने पहुंचा था, जो उसे बार-बार जान से मारने की धमकी यह कहते हुए दे रहा है कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती और वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं बदमाश ने यह भी धमकी दी कि वह उसकी पत्रकारिता भी देख लेगा कि वह कितना बड़ा पत्रकार है। दरअसल अतुल यादव बाराबंकी के सदर से सपा विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है। पत्रकार ने बताया कि जब वह शिकायत करने कोतवाली पहुंचा तो पहले शहर कोतवाल भगवती प्रसाद यादव ने उसे उस बदमाश से सुलह कर मामला रफा दफा करने को कहा और जब वह अपनी शिकायत लिखवाने पर अडिग रहा तो उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद शहर कोतवाल का इशारा पाते ही 3-4 सिपाही उसे बुरी तरह से मारने-पीटने लगे और फिर जेल में बंद कर दिया| पत्रकार ने बताया कि उसने जब कोतवाल से कहा कि वह एबीपी न्यूज का पत्रकार है तो कोतवाल ने उसे और मारना शुरू कर दिया। पत्रकार के साथ पिटाई और अभद्रता के बाद जिले के सभी पत्रकारों में रोष है। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है| हालांकि इस मामले में गुरुवार यानी आज जिलेभर के तमाम पत्रकार एक मीटिंग करेंगे और आगे क्या कदम उठाए जाए इस पर निर्णय लेंगे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स