होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘माफ करना रवीश, आज के बाद तुम पत्रकार नहीं हो, क्या तुम सहूलियत देखकर बोलते हो...'

‘माफ करना रवीश, आज के बाद तुम पत्रकार नहीं हो, क्या तुम सहूलियत देखकर बोलते हो...'

प्रखर श्रीवास्तव ।। 1982 में एक फर्ज़ी घोटाले में नाम आने के बाद मेरे पिताजी को सस्पैंड कर दिया गया। तब मेरे पिताजी एक सरकारी शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। शाम को 6 बजे एमपी की तत्कालीन अर्जुन सिंह सरकार ने ये फैसला लिया और सुबह 6 बजे प्रदेश के सबसे बड़े अख़ब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

प्रखर श्रीवास्तव ।।

1982 में एक फर्ज़ी घोटाले में नाम आने के बाद मेरे पिताजी को सस्पैंड कर दिया गया। तब मेरे पिताजी एक सरकारी शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। शाम को 6 बजे एमपी की तत्कालीन अर्जुन सिंह सरकार ने ये फैसला लिया और सुबह 6 बजे प्रदेश के सबसे बड़े अख़बार दैनिक भास्कर के फ्रंट पेज पर मेरे पिताजी के सस्पेंशन की ख़बर पूरी ईमानदारी के साथ छपी, जबकि मेरे चाचा उस वक्त दैनिक भास्कर के संपादक थे।

एक संपादक के लिए ख़बर रोकना बेहद आसान है, लेकिन मेरे चाचा ने पत्रकार होने का अपना फर्ज निभाया। ख़बर तो ख़बर थी.. उसे छपना ही था। हालांकि इस घटना के 6 महीने बाद मेरे पिताजी बहाल हो गए। इसके बाद 8 साल तक चली जांच में वो निर्दोष साबित हो गए, क्योंकि ये एक राजनैतिक षडयंत्र था। खैर, आज भी उस दिन का अखबार मेरे घर पर रखा है, जो मेरे लिए किसी अपमान का नहीं बल्कि एक सम्मान का प्रतीक है। वो निशानी है अपना फर्ज निभाने की। 1982 के दैनिक भास्कर का वो पहला पन्ना एक पत्रकार होने के नाते मुझे हमेशा इस बात का हौंसला देता रहेगा कि। हे भगवान, कभी किसी अपने के खिलाफ लिखने का मौका आ जाए तो उस वक्त मेरी उंगलियां ना कांपे।

मैं ये व्यक्तिगत और बेहद पारिवारिक बात इसलिए यहां शेयर कर रहा हूं क्योंकि फेसबुक पर मैंने एनडीटीवी के रवीश कुमार के भाई पर लगे बलात्कार के आरोप पर जो लिखा उसके बाद कई लोग मुझसे सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मैं क्या जवाब दूं। मैं क्या करूं। बस इतना ही कहना है कि जो संस्कार मुझे मिले हैं, जो विरासत मुझे मिली है, उसी के आधार पर मैंने मन की बात कह दी थी।

रवीश को अपने भाई की ख़बर दिखानी चाहिए थी, इससे उनका कद कम नहीं होता, बल्कि दुनिया की नज़र में उनका सम्मान और बढ़ जाता और सिर्फ ख़बर दिखाने भर से रवीश के भाई दोषी तो साबित नहीं हो जाते। जांच पुलिस को और फैसला अदालत को करना है, तो फिर डर क्यों गए रवीश? चुप क्यों हो गए रवीश?

माफ करना रवीश तुम हमेशा की तरह आज भी चुप हो। चुप उस दिन भी थे जब स्क्रीन काली हुई थी। तुम चुप उस दिन भी थे जब सफेद चूना पोते चेहरे तुमने स्टूडियो मैं बैठाए थे। और सुन लो दोस्त। जब भी असल मौका आता है तुम चुप हो जाते हो। आखिर तुम इतना चुप क्यों रहते हो। जबकि लोग कहते हैं कि तुम बहुत बोलते हो। क्या तुम सहूलियत देखकर बोलते हो। बहुत बोलते हो। लेकिन याद रखना अब तुम्हारे बोलों में सिर्फ शोर होगा। सच्चाई नहीं। माफ करना रवीश, मेरी नज़र में आज के बाद तुम पत्रकार नहीं हो।

(लेखक एक टीवी पत्रकार हैं और प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में कार्यरत हैं)

(साभार: प्रखर श्रीवास्तव की फेसबुक वॉल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago