होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने लिखा ये संदेश

एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने लिखा ये संदेश

हरियाणा से निर्दलीय नामांकन भरकर राज्यसभा का चुनाव जीतने वाले एस्‍सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने हाल ही में राज्‍यसभा की सदस्‍यता की शपथ ली। अब ‘एक नए अध्याय की शुरुआत’ करते हुए उन्होंने एक एक ब्लॉग लिखा है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं: एक नए अध्याय की शुरुआत   

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हरियाणा से निर्दलीय नामांकन भरकर राज्यसभा का चुनाव जीतने वाले एस्‍सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने हाल ही में राज्‍यसभा की सदस्‍यता की शपथ ली। अब ‘एक नए अध्याय की शुरुआत’ करते हुए उन्होंने एक एक ब्लॉग लिखा है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं:

एक नए अध्याय की शुरुआत   

विधानसभा के माननीय सदस्यों, पारिवारिक सदस्यों और मेरे शुभ चिंतकों, यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुना गया है। मैं आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि आपके उत्साहवर्धन व प्रेरणा से मैं अपने जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहा हूं।

एक चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में और देश के एक आम नागरिक के रूप में ये मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी होगी कि मैं देश के आम नागरिकों के समक्ष आ रही उन तमाम चुनौतियों का करूं जो देश को अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर एक नई पहचान देने में बाधक है।

मैं यह नई जिम्मेदारी इस स्पष्ट सोच के साथ वहन करुंगा कि हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और देश की सार्वजनिक सेवाएं आम नागरिकों के प्रति जवाबदारी से काम करें। अब समय आ गया है कि भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को समूल नष्ट किया जाए। अब हमें राजनीति शब्द को देश के विकास के लिए नए सिरे से परिभाषित करना होगा।

आज की स्थिति में अपने आपको स्थापित करने के बाद, मैं अब समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए पर्याप्त समय दे रहा हूं। लेकिन, यह सब मैं अकेला नहीं कर सकता, और इसके लिए मुझे आप सबका सहयोग और सक्रिय भागीदारी चाहिए। इस संदेश के साथ, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप जाग्रत हों और अपने अधिकारों और ज़िम्मेदारियों के प्रति भी जागरुक बनें।

हम सबको मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। मेरा विश्वास वसुधैव कुटंबकम् (पूरा विश्व मेरा परिवार है) में है और इसी भावना के साथ हम सबको मिलकर राष्ट्र के हित में काम करना चाहिए। हमारे परिवार को हमारी जरुरत है। हमारे राष्ट्र को हमारी सेवाओँ की जरुरत है।

शुभकामनाओँ के साथ,

आपका ही,

डॉ.सुभाष चंद्रा

(साभार: drsubhashchandra.com)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago