होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिसार शर्मा को लेकर जो चर्चा थीं, वो सच ही साबित हुई...
अभिसार शर्मा को लेकर जो चर्चा थीं, वो सच ही साबित हुई...
जिस बात की चर्चा पिछले दिनों मीडिया गलियारों में चल रही थी, उसकी पुष्टि आज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जिस बात की चर्चा पिछले दिनों मीडिया गलियारों में चल रही थी, उसकी पुष्टि अभिसार शर्मा ने कर दी। गौरतलब है कि करीब एक महीने से ये खबरें छन-छनकर बाहर आ रही थी कि अभिसार शर्मा और एबीपी न्यूज मैनेजमेंट के बीच अब नहीं पट रही है। अब अभिसार ने खुद ही एलान कर दिया है कि वे अब एबीपी न्यूज से अलग हो गए हैं। बता दें कि वे अभी तक लंबी छुट्टी पर थे।
अपने विदाई संदेश में अभिसार ने कहा,‘मैं जब भी किसी मुकाम पर इतिहास के किसी लम्हे से मिलता हूं, तो खुश होकर, गले लग कर मिलता हूं। मैने कभी अपने अतीत को लेकर चेहरा नहीं मोड़ा। आपसे भी कभी मुलकात होगी तो गले लगकर मिलेंगे। मुझे खुशी ही नहीं,बल्कि गर्व है के Abp News मे मेरे पांच सालों में आप सबके साथ वक्त बहुत खुशनुमा बीता। चाहे साथी एंकर्स हों,डेस्क हो,वेब टीम हो,ड्राईवर हों,कैमरामैन हों। सीमा रेखा के इस पार यानी मार्केटिंग और सेल्स मे भी मेरे बहुत बहुत प्यारे दोस्त बने।
आप सबको मिस करूंगा। मिस करूंगा अपने नन्हे साथियों को भी, ट्रेनी और इंटर्न्स को। आपकी आंखों की चमक मुझे हमेशा प्रेरणा देती रही है। कुछ नया कुछ अलग करने का जज्बा आपसे मिला है, और अब वही करने का इरादा है। देखिये, क्या होता है।’
अभिसार को एबीपी के साथ पांच साल से भी ज्यादा का समय से जुड़े हुए थे। वे यहां अगस्त 2013 में जी न्यूज से आए थे। जी न्यूज में वे एडिटर के पद पर कार्यरत थे। यहां उन्होंने मात्र 6 महीने ही काम किया था, यानी फरवरी 2013 से जुलाई 2013 तक।
मीडिया में करीब 20 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले अभिसार ने अपने करियर की शुरुआत तो वैसे 1995 में ‘न्यूजट्रैक’ मैगजीन के साथ की थी, लेकिन फ्रीलांस का काम उन्होंने पहले ही शुरू कर दिया था। तब वे हिन्दुस्तान टाइम्स, ऑब्जर्वर व ऑल इंडिया रेडियो में अपना योगदान देते थे। 1996 में न्यूजट्रैक से अलग होने के बाद वे बीएजी फिल्म्स प्रॉड्क्शन हाउस का हिस्सा बने और यहां उन्हें असिसटेंट प्रड्यूसर बनाया गया। लेकिन वे यहां लंबी पारी नहीं खेल सके और कुछ महीने बाद ही ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए।
1999 में जी से अलग होने के बाद अभिसार लंदन चले गए और वहां बीबीसी से जुड़ गए। बीबीसी में बतौर प्रड्यूसर उन्होंने काम किया। करीब दो वर्षों तक उन्होंने साइंस पर आधारित प्रोग्राम किए और 2001 में उन्हें बीबीसी दिल्ली ब्यूरो की कमान सौंपी गई और 2003 तक अपने काम को उन्होंने बखूबी अंजाम भी दिया। बीबीसी से अलग होने के बाद अभिसार ‘एनडीटीवी’ आ गए और 2007 तक सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंस की भूमिका निभाते रहे।।
एनडीटीवी से अलग होने के बाद, 2007 में अभिसार ‘आजतक’ का हिस्सा बनें। आजतक में उन्होंने डिप्टी एडिटर की भूमिका निभाई। यहां रहकर उन्होंने कई अहम खबरों को ब्रेक किया।
प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित अभिसार शर्मा को 20 वर्षों के उनके अनुभव ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक मामलों का विशेषज्ञ बना दिया है।
टैग्स एबीपी न्यूज मिलिंद खांडेकर अभिसार शर्मा