होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार नेहा पंत ने जॉइन किया ये चैनल, मिला अहम पद

टीवी पत्रकार नेहा पंत ने जॉइन किया ये चैनल, मिला अहम पद

देश के बड़े हिंदी न्यूज चैनलों में शुमार एबीपी न्यूज के साथ करीब सात साल की लंबी पारी खेलने के बाद अब न्यूज एंकर नेहा पंत ने अपने करियर का एक बड़ा फैसला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के बड़े हिंदी न्यूज चैनलों में शुमार 'एबीपी न्यूज' के साथ करीब सात साल की लंबी पारी खेलने के बाद अब न्यूज एंकर नेहा पंत ने अपने करियर का  बड़ा फैसला लिया है। मिली जानाकारी के मुताबिक, उन्होंने अब संस्थान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी नेटवर्क 18 के हिंदी न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया के साथ बतौर एंकर व एडिटर (न्यूज प्रोग्रामिंग) शुरू की है।

 नेहा 'एबीपी न्यूज' पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से 9 बजे तक की कमान संभाल रही थी। वे इस समय ‘सियासत का सेंसेक्स’ शो होस्ट करती थी। 

 नेहा की पहचान देश के निष्पक्ष पत्रकारों में होती है। अपने लगभग एक दशक के करियर में नेहा ने अपने ऊपर किसी भी राजनीतिक दल या राजनेता के पक्ष में पत्रकारिता करने का आरोप लगने नहीं दिया। वह धारा के विपरीत चलकर अपना अलग मुकाम हासिल करने में विश्वास रखती हैं। वे उन चुनिंदा न्यूज एंकर्स में है, जिन्हें ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो भी करते हैं। 


मूलरूप से उत्तराखंड निवासी नेहा ने पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज़’ से की, इसके बाद वह मॉरीशस चली गईं और वहां मॉरीशस ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन के साथ काम किया। कुछ समय वहां बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद नेहा 3 साल तक लोकसभा चैनल में रहीं और 2012 में वह 'एबीपी न्यूज' (स्टार न्यूज) से बतौर एंकर जुड़ गईं।

नेहा की अंग्रेजी और हिंदी पर अच्छी पकड़ है और उन्हें फील्ड का भी अच्छा ख़ासा अनुभव है, यही वजह है कि वो कई पेचीदा विषयों  पर सार्थक बहस वाले शो का नेतृत्व करने की काबिलियत रखती हैं। उन्हें 2016 में बेस्ट हिंदी एंकर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

'एबीपी न्यूज नेटवर्क' के सीईओ अविनाश पांडे ने इस मौके पर नेहा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'नेहा ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक अहम भूमिका अदा की है और मैं पूरे नेटवर्क की ओर से उनकी आगामी पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।' 


टैग्स एबीपी न्यूज नेहा पंत
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

41 minutes ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

50 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

13 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

32 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

41 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago