होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर समूह की बड़ी कार्रवाई, फर्जीवाड़ा करने पर 8 लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता...
दैनिक भास्कर समूह की बड़ी कार्रवाई, फर्जीवाड़ा करने पर 8 लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर समूह ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के स्टेट एसएमडी हेड (State Head of Sales and Market Development) प्रवीण माथुर समेत 8 बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कंपनी से बाहर का रास्ता दि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर समूह ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के स्टेट एसएमडी हेड (State Head of Sales and Market Development) प्रवीण माथुर समेत 8 बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रबंधन को कोटा एसएमडी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा हेराफेरी, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच में 8 अधिकारी दोषी पाए गए।
हटाए गए कर्मचारियों में स्टेट एसएमडी हेड प्रवीण माथुर के अलावा यूनिट एसएमडी हेड एसएन विजय, रघुनन्दन मोदी, आशीष कुमार, देवेन्द्र सिंह, इरफान अली, सारांश शर्मा, बनवारी लाल मीना शामिल हैं। प्रबंधन ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। प्रवीण माथुर को लापरवाही करने का दोषी पाया गया, जबकि शेष 7 कर्मचारियों को फर्जी सर्वेयरों की नियुक्ति, सर्कुलेशन ग्रोथ स्कीम में हेराफेरी और सर्कुलेशन गिफ्ट में गड़बड़ी करने का दोषी पाया गया।
प्रबंधन के अनुसार सभी दोषी पाए गए कर्मचारी फर्जी सर्वेयरों को बैंक अकाउंट के माध्यम से वेतन दिया और बाद में उनसे नगद में वापस ले लिया। ऐसा ही उन्होंने हॉकर्स एवं एजेंटो के साथ भी किया। उन्हें वे स्कीम इन्सेन्टिव के नाम से चेक द्वारा भुगतान किया और चेक क्लियर हो जाने के बाद उनसे नगद में पैसा वापस ले लिया।
ऐसा ही फर्जीवाड़ा उन्होंने गिफ्ट सर्कुलेशन में भी किया। रीडर्स को तीन पीस का एक सेट गिफ्ट में देना था। इन्होंने पैक खोलकर एक-एक पीस रीडर्स को दिया और इनका कोई लेखा-जोखा भी नहीं रखा, ना ही फाइनेंस डिपार्टमेंट को सूचित किया। इन सभी आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद ही दैनिक भास्कर मैनेजमेंट ने ये बड़ी कार्रवाई की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स