होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाठकों की राय पर बदली ‘फेमिना‘

पाठकों की राय पर बदली ‘फेमिना‘

<p>शिशिर शुक्ला</p> <div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा महिलाओं के लिए प्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम
टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा महिलाओं के लिए प्रकाशित अंग्रेजी पत्रिका ‘फेमिना’ को नई आवश्यकताओं और बदलते ज़माने के अनुरूप बदला जा रहा है। पाठकों की राय के अनुसार इसमें नई सामग्री और नए स्तंभ शामिल करके इसे नये कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा।
आज की महिला की प्राथमिकताएं और पसंद बदल रही है। पाठिकाओं की बदलती पसंद को समझ कर फेमिना में नए बदलाव लाए जा रहे हैं ताकि वह उनकी पसंदीदा पत्रिका बनी रहे।
फेमिना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरूण राय ने बताया, ”महिलाओं की नई-नई उपलब्धियों की सराहना में फेमिना उनकी साथी बने रह कर उपलब्धियों को आगे भी जारी रखने में मदद करेगी। फेमिना का नया अवतार इसी उद्देश्य की पूर्ति करेगा। ”
अपनी पाठिकाओं के सुझाव पर फेमिना के कंटेंट, डिजाइन आदि में बदलाव किया जा रहा है। फेमिना की ब्रांड प्रकाशक प्राची तिवारी का मानना है कि आज की महिलाओं का उत्तरदायित्व इतना बहुआयामी है मानो एक महिला में कई महिलाएं समाई हों । इसीलिए पुरानी पोज़ीशनिंग ‘बिलीव’ को छोड़ कर ’ फार आल दि विमेन यू आर ; यानी, ‘आपके अंदर की सभी महिलाओं के लिए’ को अपनाया गया है।
फेमिना की संपादक तान्या चैतन्य का कहना है कि फेमिना का नया अवतार पाठिकाओं की प्रतिक्रियाओं का फल है। “पिछले वर्ष हमने अपनी पाठिकाओं से पूछा था कि वे फेमिना में और क्या चाहती हैं। क्या चीजें पीछे छूट गई हैं और वे पत्रिका को किस रूप में देखना चाहती हैं, ”उन्होने खुलासा किया। इसके नये स्तंभों में ‘विमेन जस्ट लाइक यू’, योर लाइफ योर वे’, ‘योर आईटी लिस्ट’, ‘योर फोर्टनाइट विध फेमिना’ तथा ‘योर स्पेस’ आदि शामिल हैं।
‘हैल्दीवे इमीग्रेशन कंसल्टेंट्स प्रा. लि. ‘ने कल होटल वेस्टर्न कोर्ट में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया। हैल्दीवे की पूरी पारंपरिक परिधानों में सजधन कर आई थी। महिलाओं ने पंजाबी सूट पहन रखे थे और पुरूषों अपनी-अपनी शेरवानियों में जंच रहे थे। पूरी टीम ने एक साथ मिल कर भारतवर्ष के इस प्राचीन त्योहार को पारंपरिक तरीके से मनाते हुए संगीत और नृत्य का मजा लिया। यह त्योहार सारी रात चला और पूरी टीम का जोश, उमंग और उत्साह देखते ही बनते थे।
इस अवसर पर हैल्दीवे इमीग्रेशन कंसल्टेंट्स प्रा. लि. की सेंटर प्रमुख सुश्री रेखा ठाकुर ने कहा, “ इस तरह की गतिविधियों से टीम स्पिरिट बनती है। हम हमेशा से ही अपनी पूरी टीम को इकट्ठे होकर एक परिवार की तरह त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के बाद वसंत के अगमन के इंतजार का त्योहार है। इकट्ठे मिलकर त्योहार मनाने का यह भी अर्थ है हम सब यदि साथ होंगे तो कठिन समय भी कट जाएगा और अच्छे दिन भी आयेंगे। हैल्दीवे की पूरी टीम देशवासियों को इस उत्सव पर अपनी शुभकामनाएं देती है और हम सब उनकी खुशियों में शामिल हैं।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

9 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago