होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सेज ने तेजेश्वर सिंह मेमोरियल फेलोशिप के लिए आवेदन मंगाया
सेज ने तेजेश्वर सिंह मेमोरियल फेलोशिप के लिए आवेदन मंगाया
<p><b>समाचार4मीडिया.कॉम</b></p> <div><b>13 फरवरी 2010</b></div> <div><b> </b></div> <div>सेज ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
13 फरवरी 2010
सेज ने 2009 में तेजेश्वर सिंह को सम्मानित करने के लिए तेजेश्वर सिंह मेमोरियल फेलोशिप की स्थापना की। तेजेश्वर सिंह 25 वर्षों तक सेज के व्यवस्थापक निदेशक रहे और दक्षिण एशिया में पब्लिकेशन उद्योग के अगुआ रहे।
2010 में सेज ने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में एक और फेलोशिप जोड़ी है। 2010 में सामाजिक विज्ञान में तीन फेलोशिप दिए जायेंगे। सामाजिक न्याय, व्यक्तिगत अधिकार, बदलती जीवनशैली और नए शिक्षित वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सामाजिक विज्ञान के अन्य क्षेत्रों वाले अंतरविषयक प्रस्ताव को ज्यादा महत्व दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए सामाजिक विज्ञान में अर्थशास्त्र, आर्थिक और समाजिक इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान आदि को शामिल किया जाएगा।
रॉल्फ लिंटन, टी एन मदान, सुरेन्द्र मुंशी, भीखू पारेख, टी वी राव, जगदीश सेठ, अरविंद सिंघल, संजय सुब्रहमण्यम और रोमिला थापर पुरस्कार के लिए निर्धारित ज्यूरी के सदस्य हैं।
50,000 रुपये प्रतिमाह की फेलोशिप एक वर्ष की अवधि के लिए दी जाएगी। फेलोशिप की अवधि के दौरान 50,000 रुपये यात्रा के लिए दिए जायेंगे। विषय या विचारधारा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन शोध में दक्षिण एशिया की सामाजिक परिस्थियों का अध्ययन होना चाहिए। फेलोशिप के अंत में शोध पर स्कॉलर को एक किताब लिखनी होगी। तेजेश्वर सिंह मेमोरियल फेलोशिप के शोधकर्ता द्वारा लिखित किताब का प्रकाशन स्कॉलर की पसंद के प्रकाशक से होगा।
आवेदक दक्षिण एशिया के किसी सार्क देश का निवासी होना चाहिए, और जो लोग हाल-फिलहाल में विदेशों में बसे हों। आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2010 को 40 साल से कम होनी चाहिए।
आवेदक को अपना बायोडाटा, प्रस्तावित शोध का विषय और अपने लेखन का 5000 शब्दों में नमूना जमा कराना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2010 है।
टैग्स