होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुनील निगम और दीपक शर्मा ने डीएलए छोड़ा
सुनील निगम और दीपक शर्मा ने डीएलए छोड़ा
<p>समाचार4मीडिया.कॉम</p> <div>डीएलए आगरा से खबर है कि सब एडिटर सुनील निगम व दीपक शर्मा ने संस्थान से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
डीएलए आगरा से खबर है कि सब एडिटर सुनील निगम व दीपक शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। सुनील ने आगरा में ही आई नेक्स्ट तथा दीपक शर्मा ने अमर उजाला अलीगढ़ के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे। सुनील लंबे अर्से से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डीएलए के दिनों में सुनील कारोबार पेज के रीजनल इंचार्ज थे। वे पिछले दो साल से डीएनए के साथ जुड़े थे।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये सुनील निगम ने बताया कि कड़ी प्रतियोगिता के इस दौर में आगे बढ़ने के लिए परिवर्तन जरूरी हैं, जिसके चलते मैने डीएलए आगरा से आई नेक्स्ट में सब एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है। इससे पहले सुनील निगम दिल्ली आज तक, हिन्दुस्तान न्यूज एजेन्सी, हरिभूमि सहित कई अखबारों में काम कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स