होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाडली मीडिया पुरस्कारों की घोषणा

लाडली मीडिया पुरस्कारों की घोषणा

<p>समाचार4मीडिया ब्यूरो</p> <div>संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष :यूएनएफपीए: दिल्ली ने लैंगिक संवेदनशील

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष :यूएनएफपीए: दिल्ली ने लैंगिक संवेदनशीलता पर उत्कृष्ट मीडिया कवरेज के लिये दिये जाने वाले उत्तरी क्षेत्र के यूएनएफपीए लाडली मीडिया पुरस्कारों की आज घोषणा की।
 
यूएनएफपीए की एक विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर क्षेत्र के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, छत्तीसगढ और केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ और दिल्ली से विभिन्न श्रेणियों में 22 विजेताओं को चुना गया है।
 
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वर्ग में सुतापा देब-एनडीटीवी दिल्ली,  हेमंत पाणिग्रही - जी 24 घंटे छत्तीसगढ, दिव्या शाह - सीएनएन आईबीएन दिल्ली, अर्चना शर्मा - लोकसभा टेलीविजन दिल्ली, और रिचा अनिरुद्ध - आईबीएन7 दिल्ली को यूएनएफपीए लाडली मीडिया पुरस्कार के लिये चुना गया।

प्रिंट मीडिया वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में नुसरत आरा-उर्दू, एकाधिक प्रकाशनों की श्रेणी में मोहम्मद अनीसुर रहमान खान-उर्दु, जगतार सिंह भुल्लर-पंजाबी दि रौजाना स्पोक्समैन चंडीगढ, सुखबीर सिवाच-अंग्रेजी टाइम्स आफ इंडिया चंडीगढ, अन्नपूर्णा झा-यूएनआई दिल्ली, सुरैया नियाजी-अंग्रेजी गल्फ न्यूज, गीतांजली गायत्री-अंग्रेजी ट्रिब्यून चंडीगढ, नेहा दीक्षित-तहलका दिल्ली, चरखा-फीचर्स बहुभाषीय, रेणुका नैयर-हिन्दी दैनिक ट्रिब्यून चंडीगढ, राजेश माली-हिन्दी दैनिक भास्कर भोपाल, और गीताश्री-हिन्दी आउटलुक दिल्ली को लाडली पुरस्कार दिये गये।

इसके अलावा वेब श्रेणी में वेबदुनिया डाट काम की स्मृति जोशी एवं छम्मकछल्लो कहिस डाट काम की विभा रानी और दिविप डाट काम की अफसाना रशीद को भी लाडली पुरस्कार दिया गया जबकि जनसांख्यकीय मुद्दों पर जनवकालत के लिये विशेष पुरस्कार शैलजा चन्द्रा को दिया गया।
 
(भाषा)
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकीराय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com  पर भेज सकते हैं 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago