होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जागरण सॉल्यूशन की अंबिका शर्मा पीएमएए की ज्यूरी सदस्य नियुक्त
जागरण सॉल्यूशन की अंबिका शर्मा पीएमएए की ज्यूरी सदस्य नियुक्त
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>जागरण सोल्यूशन की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अंबिका शर्मा को 11 वीं प्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
जागरण सोल्यूशन की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अंबिका शर्मा को 11 वीं प्रमोशन मार्केटिंग अवार्डस ऑफ एशिया (पीएमएए) 2010 का ज्यूरी सदस्य नियुक्त किया गया है। वे पीएमएए के भारत की क्षेत्रीय निदेशक भी हैं और वर्ष 2008 से लगातार तीसरे साल ज्यूरी सदस्य बनीं हैं। शर्मा वर्ष 2008 और 2009 में एमएए ग्लोब्स की ज्यूरी सदस्य भी रह चुकी हैं। पीएमएए 2010 के विजेताओं की घोषणा 6 अगस्त 2010 को की जाएगी।
प्रोमोशन मार्केटिंग अवार्डस ऑफ एशिया (पीएमएए) को एशिया में प्रोमोशन मार्केटिंग इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह एशिया का अग्रणी प्रोमोशन मार्केटिंग अवार्ड प्रोग्राम है। इसमें एशिया के 13 देश भाग लेते हैं। पीएमएए के सभी स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार विजेता एमएए ग्लोब्स में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले 44 वर्षों से मार्केटिंग एजेंसीज एसोशियशन वर्ल्डवाइड (एमएए वर्ल्डवाइड) विश्व भर में प्रोमोशन मार्केटिंग की आवाज बन चुका है।
दि एमएए ‘ग्लोब्स’ अकेला ग्लोबल प्रोग्राम है जिसे यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और एशिया में प्रोमोशन मार्केटिंग अवार्ड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
अंबिका शर्मा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, जागरण सोल्यूशन ने कहा, “पीएमएए अवार्डस अन्य सभी अवार्डस से अलग है, इसमें प्रवेश के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता का होना जरुरी है।”
पीएमएए 2010 में 16 श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा। पिछले साल पीएमएए में भारत ने 23 पुरस्कार जीते थे। जागरण सोल्यूशन को सबसे अधिक पुरस्कार मिला था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स