होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नईदुनिया में आज भी राहुल बारपुते और राजेंद्र माथुर की परंपरा जीवित है- आलोक मेहता
नईदुनिया में आज भी राहुल बारपुते और राजेंद्र माथुर की परंपरा जीवित है- आलोक मेहता
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div> </div> <div>नई दुनिया अपनी 63वीं वर्षगाठ में मना रहा है,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
नई दुनिया अपनी 63वीं वर्षगाठ में मना रहा है, देश में पत्रकारिता के मापदंड और पत्रकारीय मूल्यों को स्थापित करने में नईदुनिया का महती योगदान रहा है। अब अखबार नए कलेवर और रूप-रंग में पाठकों के सामने है।
समाचार पत्र की 63वीं वर्षगांठ पर समाचार4मीडिया से बात करते हुए नईदुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता ने अपने संपादकीय संदेश में कहा कि 5 जून 1947 को आजादी की लड़ाई के दौर में जब नईदुनिया की शुरुआत हुई, तब से लेकर आज तक नई दुनिया प्रेस की आजादी, देश की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उभरे पत्रकारीय मूल्यों को अपने भीतर संजोए हुए है। आज देश में कम ही संस्थान हैं, जो अपनी स्थापना के समय में पैदा हुए उद्देश्यों को आज तक अपने साथ लेकर चल पा रहे हों, लेकिन नईदुनिया इसमें सफल रहा है। और इसके लिए हम अपने पाठकों के आभारी है कि उन्होंने हमारे इन मूल्यों का स्वागत किया। निष्पक्ष पत्रकारिता की जो बागडोर हमें राहुल बारपुते और राजेंद्र माथुर जी ने सौंपी थी, वह हम आज भी सुचारु ढंग से थामे हुए हैं, इसका हमें गर्व है।
आज बदलाव समय की जरूरत बन गया है। इस अवसर पर हम भी कई बदलाव कर रहे हैं। आज से नईदुनिया अपने नए रंग-रूप में पाठकों के सामने है। कंटेट के स्तर पर हम कई प्रमुख मुद्दों को केंद्रित करेंगे। कॉमनवेल्थ के मद्देनजर नईदुनिया कई बड़ी तैयारियां कर रहा है। हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि हम पूरे देश की खबरों को जगह दें। नईदुनिया एक मात्र ऐसा अखबार है जो दिल्ली संस्करण में भी पूर्वोत्तर की खबरों को प्रमुखता देता है। हम कई राज्यों में विस्तार भी कर रहे हैं। संडे नईदुनिया को हम उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के साथ और भी राज्यों में लेकर जाने वाले हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स