होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूएफ मीडिया का लाइफस्टाइल और म्यूजिक चैनल ‘यूएफएक्स लॉन्च’

यूएफ मीडिया का लाइफस्टाइल और म्यूजिक चैनल ‘यूएफएक्स लॉन्च’

<p>समाचार4मीडिया.कॉंम ब्यूरो</p> <div>चेन्नई की यूएफ मीडिया, जो तमिल दैनिक&nbsp;&lsquo;तमिल सुदार&rs

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉंम ब्यूरो

चेन्नई की यूएफ मीडिया, जो तमिल दैनिक ‘तमिल सुदार’ का प्रकाशन करती है, ने लाइफस्टाइल और म्यूजिक चैनल ‘यूएफएक्स लॉन्च’ किया है। इस चैनल का प्रसारण तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु के साथ हिंदी के दर्शकों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। जबकि, कम्युनिकेशन का माध्यम अंग्रेजी होगा।
 
दक्षिण भारतीय संगीत के प्रसारण के अलावा, चैनल पर बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय संगीत का भी प्रसारण किया जाएगा। चैनल पर फूड, फैशन, इंटरनेट और ट्रैवल के साथ ही फिल्म एवं मशहूर हस्तियों के साथ साक्षात्कार का भी प्रसारण किया जाएगा।
 
 ‘यूएफएक्स चैनल’ के मैनेजिंग डायरेक्टर, उस्मान फहीद, चैनल की स्थिति को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, “चैनल युवाओं पर आधारित, उर्जावान और मस्ती से भरपूर कार्यक्रम प्रसारित करेगा, इसलिए दर्शकों की कोई कमी नहीं होगी। हम दर्शकों को कभी निराश होने का मौका नहीं देंगे।”
 
यूएफ समूह के प्रमुख, डॉ. उस्मान फैयाज की सोच है, ‘यूएफएक्स चैनल’। नए चैनल के बारे में डॉ. फैयाज ने कहा, “हमारे पास इस बिजनेस के लिए अच्छे लोग हैं और अत्याधुनिक सुविधा भी है। यूएफएक्स के माध्यम से हम मनोरंजन की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेंगे।”
 
वर्तमान में चैनल का टेस्टिंग प्रसारण चल रहा है और कंपनी वितरण प्रक्रिया पर ध्यान दे रही है। यूएफएक्स चैनल का पूरा प्रसारण जून के अंत तक कर दिया जाएगा।
 
 चैनल में सभी शो का प्रसारण एमपीईजी4 फॉरमेट में किया जाएगा। चैनल सूत्रों के अनुसार पूर्ण प्रसारण शुरु होने के बाद चैनल सभी डीटीएच प्लेटफॉर्म और केबल पर उपलब्ध हो जाएगा। यूएफएक्स को लक्ष्य सेक्टर-ए में रहने वाले 15-35 वर्ष की उम्र के लोग हैं।
 
 यूएफएक्स के चैनल प्रोड्यूसर, राधाकृष्णन के अनुसार, “यूएफएक्स पर प्रसारित होने वाले चैनल के लिए हमने अपने दर्शकों को ध्यान में रखकर योजना बनाई है। हम सभी वर्गों के दर्शकों को एक मंच पर लाना चाहते हैं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago