होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जागरण प्रकाशन ने दिखाई तेजी, ऑपरेटिंग रेवन्यू बढ़ा
जागरण प्रकाशन ने दिखाई तेजी, ऑपरेटिंग रेवन्यू बढ़ा
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </p> <div>दैनिक जागरण का प्रकाशन करने वाले समूह जागरण प्रकाशन लिमिट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक जागरण का प्रकाशन करने वाले समूह जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने एक रिपोर्ट देकर सूचना दी है कि वित्तीय वर्ष 2011 की पहली तिमाही में पिछले वर्ष इसी समय की तुलना में ऑपरेटिंग रैवन्यू 16.36 फीसदी बढ़कर 269.82 करोड़ हो गया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 55.60 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इस तिमाही में वित्तीय वर्ष 2010 की तुलना में ईपीएस 12.80 प्रतिशत बढ़कर 1.85 रुपये हो गया।
कंपनी ने कारोबार की दृष्टि से विविधता लाने और व्यापक विकास के लिए ईवेंट, आउटडोर और डिजिटल बिजनेस में निवेश किया है। इन व्यवसायों से कंपनी को वित्तीय वर्ष 2010 की तुलना में 50 प्रतिशत राजस्व की वद्धि हुई है और यह 13.51 करोड़ से बढ़कर 20.26 करोड़ रुपये हो गया है।
जागरण प्रकाशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्त ने 30 जून 2010 को समाप्त हुए तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर कहा, “वित्तीय वर्ष 2010 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2011 में अन्य आय में गिरावट के बावजूद संतोषजनक परिणाम रहे, जिसके लिए गैर लाभ मुद्रा में अस्थिरता और राजस्व में कम आय जिम्मेदार है। कंपनी को विज्ञापन राजस्व में वृद्धि के साथ ऑपरेटिंग मार्जिन में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में डिजिटल, आउटडोर और ईवेंट बिजनेस में अविश्वसनीय प्रदर्शन एवं अखबारी कागजों की कम कीमत के कारण आगे बढ़ने में मदद मिली है। प्रतिद्वंदियों के साथ झारखंड में चल रहे कवर प्राइस संघर्ष के बावजूद मैं हमेशा की तरह उम्मीदों को लेकर आशावादी हूं।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स